Rajya Sabha Election: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, हुड्डा का बड़ा बयान

5MLA Congress

Rajya Sabha Election: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे करीब सवा नौ घंटे बाद घोषित किए गए। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट पर जीत मिली, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा क्रॉस वोटिंग को लेकर रही।

भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बोहड़ विजयी रहे। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

वोटों का गणित

चुनाव में मिले वोट इस प्रकार रहे:

  • संजय भाटिया: 28.66 वोट
  • कर्मवीर सिंह बोहड़: 28 वोट
  • सतीश नांदल: 26.34 वोट

इस दौरान कुल 5 वोट रद्द हुए, जिनमें कांग्रेस के चार और भाजपा का एक वोट शामिल है। खास बात यह रही कि कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

हुड्डा का बड़ा बयान

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्रॉस वोटिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह ऐसे विधायकों के नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे, लेकिन जनता उनका हिसाब जरूर करेगी

कितने विधायकों ने किया मतदान

90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में से 88 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि इनेलो के दो विधायक मतदान से दूर रहे

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। क्रॉस वोटिंग ने कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसका असर आने वाले चुनावों में देखने को मिल सकता है।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *