Haryana Hailstorm Today: करनाल में पड़े ओले, हरियाणा में फिर जारी हुआ बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम विभाग की चेतावनी

Haryana Rain Alert: हरियाणा के इस जिलें में पड़े ओले, इन जिलों में बारिश की चेतावनी Haryana Rain Alert: हरियाणा के इस जिलें में पड़े ओले, इन जिलों में बारिश की चेतावनी

Haryana Hailstorm Today: रविवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। करनाल जिले के इंद्री, असंध, मुनक और घरौंडा क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर सैकड़ों एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई, जबकि ओलावृष्टि से भी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल इस समय पकने की स्थिति में है। ऐसे में तेज हवा और ओलावृष्टि से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। खेतों में कई जगह गेहूं की बालियां जमीन पर गिर गई हैं, जिससे कटाई के समय किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Haryana Rain Alert: हरियाणा में बारिश का Yellow Alert जारी, इन 15 जिलों में बदलेगा मौसम
Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश शुरु, इन जिलों को लेकर अलर्ट जारी, 15–20 मार्च तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना

पानीपत में तड़के शुरू हुई बारिश

वहीं पानीपत जिले में रविवार सुबह करीब चार बजे मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जो दिनभर रुक-रुक कर जारी रही। बारिश के कारण तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

अलग-अलग क्षेत्रों में दर्ज हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग मात्रा में बारिश दर्ज की गई।

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Weather Alert Haryana: हरियाणा में 15-16 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि के आसार, मौसम विभाग का नया अपडेट
  • बापौली: 5 एमएम
  • मतलौडा: 3 एमएम
  • समालखा: 3 एमएम
  • इसराना: 2 एमएम
  • पानीपत शहर: 2 एमएम

बारिश और तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे सुबह के समय लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

किसानों की बढ़ी चिंता

बारिश और तेज हवाओं से सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। कई गांवों में गेहूं की फसल गिरने की खबरें सामने आई हैं। किसानों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों में फिर से बारिश या तेज हवा चली तो नुकसान और बढ़ सकता है।

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, इन जिलों में बदलेगा मौसम
Haryana Weather Today: हरियाणा मौसम: 14 मार्च से बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, इन जिलों में बदलेगा मौसम

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। इसके बाद अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि 19 मार्च को फिर से बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम में अचानक आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है क्योंकि फसल पकने के समय बारिश और तेज हवा नुकसान का कारण बन सकती है।

Haryana Weather Alert:
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का बड़ा यू-टर्न! तेज गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *