Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का बड़ा यू-टर्न! तेज गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट

Haryana Weather Alert: Haryana Weather Alert: हरियाणा में जून जैसे हालात अप्रैल में, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी तेज हो गई है, लेकिन इसके बीच मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक पहुंच गया। राज्य के 9 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़ 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा नारनौल में 36.5°C, हिसार में 36.2°C, नूंह में 35.9°C, भिवानी और चरखी दादरी में 35.8°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम के कई इलाकों में भी पारा 35 डिग्री से ऊपर रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है।

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम बदलेगा, 26-27 और 30-31 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है और दिन के समय गर्मी का असर बना रह सकता है। हालांकि 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी
Haryana Weather Update: हरियाणा में बसरेंगे बादल, 26 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

उधर, रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5.6 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार और पानीपत में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला में रात का तापमान 21.1°C रहा, जो सामान्य से 8.3 डिग्री अधिक है, जबकि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 19.3°C दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पूर्वी जिलों में आने वाले दिनों में रात के समय भी हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है।

Western Disturbance Haryana Rain Alert
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें, खासकर तेज हवाओं और बारिश के दौरान सावधानी बरतें।

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Haryana Weather Today: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,इन जिलों में 2 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *