Yellow Alert Haryana: अचानक बदला मौसम! हरियाणा के इन जिलों में तूफानी हवाएं और ओले गिरने की चेतावनी

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!

Yellow Alert Haryana: हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने ताज़ा बुलेटिन जारी करते हुए कई इलाकों के लिए अलर्ट घोषित किया है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की सीमा से सटे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में मौसम का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। मंगलवार रात से हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नारनौल और महेंद्रगढ़ में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम बदलेगा, 26-27 और 30-31 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज यानी 18 फरवरी को भी सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा गुरुग्राम, रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत और फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी
Haryana Weather Update: हरियाणा में बसरेंगे बादल, 26 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
weather

मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के मुताबिक करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, जींद, रोहतक, हिसार और सिरसा समेत कुल 13 जिलों में आज बादल बरस सकते हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू भी हो चुकी है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है और लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है।

वहीं तापमान की बात करें तो 17 फरवरी को हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पिछले दिन की तुलना में तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी भी हुई। सबसे अधिक गर्मी भिवानी में दर्ज की गई, जहां तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हिसार में 27.9, अंबाला में 28.7, रोहतक में 27.9, गुरुग्राम में 28.1 और पानीपत में 27.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Western Disturbance Haryana Rain Alert
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Western Disturbance Haryana Rain Alert

न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 17 फरवरी को औसत न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान पानीपत में 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। करनाल में 10.9 डिग्री, चंडीगढ़ में 11.2, हिसार में 12.5, अंबाला में 12.8 और गुरुग्राम में 12.6 डिग्री तापमान रहा। रोहतक और नारनौल में 13.6 तथा सिरसा में 14.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Haryana Weather Today: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,इन जिलों में 2 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम में बदलाव का असर साफ दिखाई दे रहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी पर नज़र बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *