Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी की दस्तक! फरवरी की शुरुआत में ही चढ़ा पारा, IMD ने दी चेतावनी

हरियाणा में गर्मी की दस्तक! फरवरी की शुरुआत में ही चढ़ा पारा, IMD ने दी चेतावनी

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है। फरवरी की शुरुआत में ही प्रदेश के कई हिस्सों में मार्च जैसी हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। शनिवार को जारी मौसम विभाग (IMD चंडीगढ़) के आंकड़ों के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।

मौसम साफ रहने और दिन में तेज धूप निकलने के कारण कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया है। दिन और रात के तापमान में 15 से 18 डिग्री तक का अंतर देखा जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह-शाम की ठंड और दोपहर की गर्मी वायरल बीमारियों का कारण बन सकती है।

Haryana Weather Update: Dense fog in Haryana, visibility very low in many
IMD Alert Haryana: अभी और सताएगी सर्दी, हरियाणा के कई जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

महेंद्रगढ़ रहा सबसे गर्म जिला

आंकड़ों के अनुसार महेंद्रगढ़ राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद में 25.4 डिग्री और भिवानी में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Haryana Weather Update: Dense fog in Haryana, visibility very low in many
Haryana Weather Update: हरियाणा में घना कोहरा, कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम, बारिश अलर्ट जारी

फसलों पर असर, किसानों के लिए सलाह

बढ़ते तापमान और शुष्क हवाओं को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। गेहूं और सरसों की फसल इस समय महत्वपूर्ण अवस्था में है, इसलिए खेतों में नमी बनाए रखने के लिए आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

बदलते तापमान और आर्द्रता के कारण सरसों की फसल में चेपा और सफेद रस्ट जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। किसानों को नियमित निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर अनुशंसित कवकनाशी के छिड़काव की सलाह दी गई है। सब्जियों और चारे की कटाई ओस सूखने के बाद करने की भी सलाह दी गई है, ताकि सड़न की समस्या से बचा जा सके।

Horoscope: कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2 February 2026: आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

रात में ठंड अभी बरकरार

हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन रातें अभी भी अपेक्षाकृत ठंडी बनी हुई हैं। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। हिसार में 9.1 डिग्री, भिवानी में 9.0 डिग्री और सोनीपत में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। अंबाला और रोहतक में रात का तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रह सकती है।

Haryana Rain Alert: हरियाणा के इस जिलें में पड़े ओले, इन जिलों में बारिश की चेतावनी
Heavy Hailstorm Haryana: हरियाणा में हुई भारी ओलावृष्टि, घरौंडा की धरती हुई सफेद, 17 जिलों में येलो अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *