Haryana Sports: देशभर की टीमों को पछाड़ हरियाणा बना चैंपियन, रस्साकस्सी में जीता सिल्वर और कांस्य पदक

हरियाणा की छोरियों का कमाल

Haryana Sports: महाराष्ट्र के पालघर में आयोजित राष्ट्रीय रस्साकस्सी (Tug of War) प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। 27वीं जूनियर तथा 38वीं सीनियर पुरुष, महिला और मिश्रित वेट कैटेगरी में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए राज्य का नाम रोशन किया।

अंडर-15 में गोल्ड, सीनियर वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय रस्साकस्सी (Tug of War) फेडरेशन द्वारा महाराष्ट्र के पालघर में किया गया था, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने अंडर-15 बॉयज कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा सीनियर मिश्रित (मिक्स 4+4) कैटेगरी में टीम ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि सीनियर पुरुष और महिला वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य के लिए गौरव बढ़ाया।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

कई जिलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
हरियाणा राज्य की टीम में विभिन्न जिलों के खिलाड़ी शामिल थे। इनमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी चयनित होकर प्रतियोगिता में पहुंचे थे। टीम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी दीपिका मुम्लान के साथ रविना, मुस्कान, रिंकी, चेतना, मनीषा, वैदिक चहल, अमित, गुरुचरण, मलकीत, राजेश और अन्य खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।

अनुभवी कोचों का मिला मार्गदर्शन
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ अनुभवी कोच भी मौजूद रहे, जिन्होंने टीम का मार्गदर्शन किया। कोचिंग स्टाफ में कमलदीप (बिजली बोर्ड), अरुण कुमार, रवि, पवन (सिरसा), नसीब मोर, प्रकाश (बिजली बोर्ड सिरसा) और हरपाल सहित अन्य शामिल रहे। खिलाड़ियों ने बताया कि कोचों के मार्गदर्शन और टीम वर्क की बदौलत यह सफलता संभव हो सकी।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

मोनू कुलड़िया का शानदार प्रदर्शन
इस प्रतियोगिता में सिरसा जिले के नहराणा गांव के खिलाड़ी मोनू कुलड़िया ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने सीनियर पुरुष टीम में हिस्सा लिया और टीम को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना की जा रही है और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

खिलाड़ियों को मिली बधाइयां
टीम की इस उपलब्धि पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रदीप चहल, लीलूराम बैनीवाल तरकावाली, गजानंद अग्रवाल, सुनील कुमार गोड, रणवीर बेनीवाल तरकावाली, अशोक चहल सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे प्रदर्शन से प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।

63 Officer transfer haryana
Haryana Officers Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 63 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि रस्साकस्सी जैसे पारंपरिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। राज्य में ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मिल रहे अवसर और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं का असर अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है। खिलाड़ियों और कोचों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी हरियाणा की टीम इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करती रहेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेगी।

हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,a पढ़ें
Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *