Pundri News: पुंडरी को ₹7.77 करोड़ की विकास सौगात, इन विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Pundri News: satpal jamba

Pundri News: पुंडरी विधानसभा क्षेत्र को विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। विधायक सतपाल जांबा के प्रयासों से करीब ₹7 करोड़ 77 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी।

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए पुंडरीक तीर्थ पार्क के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण के लिए ₹415.65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना के तहत पार्क में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी और पर्यावरण के अनुरूप सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा, जिससे यह स्थान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनेगा।

5MLA Congress
Rajya Sabha Election: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, हुड्डा का बड़ा बयान

इसके अलावा, शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ICICI बैंक से पाई रोड तक 1000 मिमी NP3 पाइप डालकर आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा। इस कार्य के लिए ₹205.12 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

वहीं, क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों के लिए ₹156.85 लाख की ग्रांट भी मंजूर की गई है, जिससे विभिन्न स्थानों पर आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

गुरुग्राम-फरीदाबाद के बीच बड़ा बदलाव!
Faridabad Metro News: गुरुग्राम से फरीदाबाद सफर होगा आसान, नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर मेट्रो चलाने का प्लान, बनेंगे ये 18 स्टेशन

कुल मिलाकर इन तीनों परियोजनाओं के लिए ₹7.77 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है और संबंधित विभागों को जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से पुंडरी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार नई योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि हर गांव और शहर में समान रूप से विकास पहुंच सके।

Delhi-Karnal Rapid Rail: A major gift for Sonipat-Panipat-Karnal! Four future
RRTS corridor : दिल्ली पानीपत कॉरिडोर, पानीपत में बनेंगे चार नए स्टेशन और दो रेलवे सर्विस स्टेशन, देखें लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *