Police Department: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 जिलों के SP बदलें, देखिए पूरी लिस्ट

police transfer

Police Department: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से देर शाम भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (HPPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में शिमला, मंडी, सोलन और ऊना जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।

अभिषेक दुलार बने आईजी कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विस

साल 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक दुलार को आईजी कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विस, शिमला नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. डीके चौधरी को आईजी ट्रेनिंग सेंटर डरोह, कांगड़ा लगाया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद आईजी बिमल गुप्ता अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त हो जाएंगे।

शिमला के नए एसएसपी बने गौरव सिंह

सोलन के एसएसपी गौरव सिंह को शिमला का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तरी रेंज धर्मशाला की डीआईजी सौम्या सांबसिवन को पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Holiday 18 FEb
18 February Holiday: 18 फरवरी की छुट्टी! कल बंद रहेंगे बैंक, पढ़िए पूरी खबर

साइबर क्राइम और जेल विभाग में बदलाव

एसपी साइबर क्राइम रोहित मलपानी को डीआईजी साइबर क्राइम, शिमला नियुक्त किया गया है। वहीं एसपी लीव रिजर्व डॉ. रमेश चंदर छाजटा को डीआईजी जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डीआईजी देवाकर शर्मा को इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी, धर्मशाला (कांगड़ा) लगाया गया है।

मंडी और विजिलेंस में नई तैनातियां

एसपी मंडी साक्षी वर्मा को एसपी विजिलेंस ब्यूरो, मंडी नियुक्त किया गया है। वहीं एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला अरविंद चौधरी को कमांडेंट 4th IRB जंगलबेरी बनाया गया है।
एसपी ह्यूमन राइट्स कमीशन शिमला संदीप कुमार भारद्वाज को राज्यपाल का एडीसी नियुक्त किया गया है।

ऊना और सोलन में नए एसपी

सचिन हिरेमथ को एसपी ऊना तथा तिरुमलाराजू एसडी वर्मा को एसपी सोलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसपी ऊना अमित यादव को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Modi cabinet
Delhi Haryana news: बड़ी खबर: दिल्ली-हरियाणा सहित 4 राज्यों में 389 KM रेल नेटवर्क, 18,509 करोड़ के प्रोजेक्ट्स मंजूर

कुछ अधिकारियों की पोस्टिंग लंबित

डीआईजी संजीव कुमार गांधी की सेवाएं डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल को सौंप दी गई हैं, फिलहाल उनकी नई पोस्टिंग नहीं की गई है।

एचपीपीएस अधिकारियों में भी फेरबदल

साल 2006 बैच के एचपीपीएस अधिकारी विनोद कुमार को एसपी मंडी नियुक्त किया गया है, जबकि रमन शर्मा को पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।

यह प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।

baramputra
NH15 project: भारत में पहली बार! ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी ऐसी सुरंग, जिसमें दौड़ेंगी ट्रेन और कार, केंद्र की मंजूरी

हिमाचल पुलिस प्रशासनिक फेरबदल की साफ़ और व्यवस्थित ट्रांसफर लिस्ट

IPS / HPPS अधिकारियों की ट्रांसफर व नई तैनाती सूची

  1. अभिषेक दुलार (IPS, 2006 बैच) – आईजी कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विस, शिमला
  2. डॉ. डीके चौधरी (IPS) – आईजी ट्रेनिंग सेंटर, डरोह (कांगड़ा)
  3. बिमल गुप्ता (IPS) – अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त
  4. गौरव सिंह (IPS) – एसएसपी सोलन से एसएसपी शिमला
  5. सौम्या सांबसिवन (IPS) – डीआईजी उत्तरी रेंज धर्मशाला, साथ में प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह (अतिरिक्त प्रभार)
  6. रोहित मलपानी (IPS) – एसपी साइबर क्राइम से डीआईजी साइबर क्राइम, शिमला
  7. डॉ. रमेश चंदर छाजटा (IPS) – एसपी लीव रिजर्व से डीआईजी जेल
  8. देवाकर शर्मा (IPS) – डीआईजी इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी, धर्मशाला (कांगड़ा)
  9. साक्षी वर्मा (IPS) – एसपी मंडी से एसपी विजिलेंस ब्यूरो, मंडी
  10. अरविंद चौधरी (IPS) – एसपी लीव रिजर्व से कमांडेंट 4th IRB, जंगलबेरी
  11. संदीप कुमार भारद्वाज (IPS) – एसपी ह्यूमन राइट्स कमीशन से एडीसी टू गवर्नर
  12. सचिन हिरेमथ (IPS)एसपी ऊना
  13. तिरुमलाराजू एस.डी. वर्मा (IPS)एसपी सोलन
  14. अमित यादव (IPS) – एसपी ऊना से पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट
  15. संजीव कुमार गांधी (IPS) – सेवाएं डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल को सौंपी, पोस्टिंग लंबित

HPPS अधिकारियों की सूची

  1. विनोद कुमार (HPPS, 2006 बैच)एसपी मंडी
  2. रमन शर्मा (HPPS)पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *