Kurukshetra University News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सेंट्रल कैंटीन सील, ठेकेदार का लाइसेंस रद्द, जानें पूरा मामला

kurukshetra uni

Kurukshetra University News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (KUK) की सेंट्रल कैंटीन को प्रशासन ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई छात्राओं द्वारा ठेकेदार पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई।

मामले की जांच विश्वविद्यालय की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) ने की थी। जांच के बाद समिति ने ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने और कैंटीन खाली कराने की सिफारिश की थी। उल्लेखनीय है कि कैंटीन का लाइसेंस 31 अगस्त 2025 को ही समाप्त हो चुका था और इसके बाद कोई विस्तार नहीं दिया गया।

Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते
Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते

विश्वविद्यालय प्रशासन ने ठेकेदार को कई बार मौखिक और लिखित नोटिस जारी किए, लेकिन उसने कैंटीन खाली नहीं की। इसके बाद 10 मार्च को लीगल नोटिस जारी कर 7 दिन का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया, जिसकी समयसीमा 17 मार्च को समाप्त हो गई।

WhatsApp Image 2026 03 19 at 9.42.23 PM

निर्धारित समय बीतने के बाद भी ठेकेदार ने कैंटीन खाली नहीं की, जिस पर 18 मार्च को चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) और डिप्टी रजिस्ट्रार (जनरल) की टीम ने अंतिम बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

rajyasabha
Haryana Rajya Sabha Result: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: काउंटिंग में देरी, कांग्रेस विधायक का वोट रद्द

इससे पहले ठेकेदार पर बिजली चोरी का आरोप भी लगा था, जिसके चलते उस पर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

अंततः विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कैंटीन को सील कर दिया। यह कार्रवाई CSO, प्रॉक्टर, डिप्टी रजिस्ट्रार और शॉपिंग सेंटर कमेटी की निगरानी में की गई। कैंटीन पर नोटिस भी चस्पाया गया है।

जिला परिषद की बैठक में बवाल: वाइस चेयरमैन और पार्षद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे
Rohtak Zila Parishad fight: जिला परिषद की बैठक में बवाल: वाइस चेयरमैन और पार्षद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

CSO डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि यदि सील तोड़ने या बिना अनुमति कैंटीन खोलने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

28 day recharge plan: मोबाइल रिचार्ज को लेकर संसद में उठा बड़ा मुद्दा, 12 महीने में क्यों करना पड़ता है 13 बार रिचार्ज?
28 day recharge plan: मोबाइल रिचार्ज को लेकर संसद में उठा बड़ा मुद्दा, 12 महीने में क्यों करना पड़ता है 13 बार रिचार्ज?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *