Haryana Police: हरियाणा पुलिस का ASI गिरफ्तार, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें पूरा मामला

Haryana Police ASI Arrest

Haryana Police: फरीदाबाद में पुलिस ने एक ASI को गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने इसे पकड़ा तो बड़ा खुलासा हुआ। असल में, खुद को हरियाणा पुलिस का एएसआई बताकर लोगों पर रौब जमाने वाले एक फर्जी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हरियाणा पुलिस के सिपाही का नकली आई-कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि उससे और पूछताछ की जा सके।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान दीपक निवासी गांव अंखीर, फरीदाबाद के रूप में हुई है। उसे पुलिस चौकी सेक्टर-19 की टीम ने गिरफ्तार किया।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

वाहन चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बडखल चौक पर ट्रैफिक पुलिस की टीम नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ऑल्टो कार को रोका गया और चालक से वाहन के दस्तावेज मांगे गए।

कार चालक ने खुद को हरियाणा पुलिस का एएसआई बताया, लेकिन जब उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा गया तो वह घबरा गया। आरोपी एएसआई होने का दावा कर रहा था, जबकि उसके पास जो आई-कार्ड था वह सिपाही के नाम का निकला। इससे पुलिस को शक हुआ और उससे सख्ती से पूछताछ की गई।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

नकली आई-कार्ड और पुलिस स्टिकर बरामद

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी द्वारा दिखाया गया आई-कार्ड पूरी तरह नकली था। वह पुलिसकर्मी बनकर ट्रैफिक चालान से बचने और लोगों पर रौब जमाने की कोशिश करता था।

इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी कार के आगे-पीछे पुलिस के स्टिकर भी लगा रखे थे, ताकि लोग उसे असली पुलिसकर्मी समझें।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

पुलिस कर रही है गहन जांच

पुलिस ने होमगार्ड की शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कब से इस तरह लोगों को गुमराह कर रहा था और कहीं वह किसी अन्य वारदात में शामिल तो नहीं है।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *