Haryana Govt Jobs: हरियाणा में 10 हजार सरकारी नौकरियों का बड़ा मौका! जल्द खुलेगा CET पोर्टल

Haryana Staff Selection board Bharti

Haryana Govt Jobs: हरियाणा सरकार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। प्रदेश में विभिन्न विभागों में तृतीय श्रेणी (ग्रुप C और D) के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। सरकार ने ग्रुप D के 10 हजार से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव Haryana Staff Selection Commission को भेज दिया है, जिस पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

13 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

सरकार के प्रस्ताव के आधार पर HSSC द्वारा करीब 13 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही ग्रुप C के लिए CET पहले ही आयोजित किया जा चुका है और आगे की चयन प्रक्रिया जारी है।

Indian Railway: साउथ ईस्टर्न रेलवे में निकली वैकेंसी, यहां जाकर करें आवेदन
Indian Railway Jobs: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे में 19,884 पर होगी भर्ती, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

जल्द जारी होगा CET शेड्यूल

नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले ग्रुप D के लिए CET का शेड्यूल जारी किया जाएगा। HSSC के चेयरमैन Himmat Singh के अनुसार, जल्द ही CET के लिए पोर्टल खोला जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

अप्रैल के अंत तक शुरू होगी भर्ती

सूत्रों के मुताबिक, ग्रुप D के करीब 10 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया अप्रैल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा ग्रुप C के भी लगभग 10 हजार पदों पर विज्ञापन जारी किया जाएगा।

हरियाणा में 450 डॉक्टरों की बंपर भर्ती! स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान
Haryana 450 Doctors Vacancy: हरियाणा में 450 डॉक्टरों की बंपर भर्ती! स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, देखें डिटेल्स

इस साल 30 हजार नौकरियां

इस वर्ष हरियाणा में कुल 30 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां होने की योजना है, जिनमें से 13 हजार पदों की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

युवाओं के लिए बड़ा मौका

सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए युवाओं से सुझाव भी मांगे हैं। इससे यह भर्ती और भी बेहतर और निष्पक्ष बनने की उम्मीद है।

haryana jobs
Haryana New Vacancy: युवाओं की बल्ले-बल्ले! हरियाणा में होगी 7,596 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *