Haryana Congress MLA Death: हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, अपने आवास पर ली अंतिम सांस

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन

Haryana Congress MLA Death: फरीदाबाद के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता आनंद कौशिक का बुधवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उन्होंने सेक्टर-9 स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उनके निवास पर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि आनंद कौशिक पिछले करीब एक साल से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण उन्होंने सक्रिय राजनीति से भी दूरी बना रखी थी।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को खेड़ी पुल श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। स्थानीय नेताओं और सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।


गांधी परिवार के करीबी नेताओं में रही पहचान

आनंद कौशिक की पहचान कांग्रेस संगठन में एक मजबूत और जमीनी नेता के रूप में रही। उनकी गिनती लंबे समय तक गांधी परिवार के करीबियों में होती रही। बताया जाता है कि संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण पार्टी नेतृत्व का उन पर विशेष विश्वास था।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

साल 1997 में कांग्रेस ने उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया था। इसके अलावा वे यूथ कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके थे और संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।


2009 में बने थे विधायक

आनंद कौशिक 2009 में कांग्रेस के टिकट पर फरीदाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने 2014 तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। विधायक रहते हुए उन्होंने कई स्थानीय मुद्दों को उठाया और क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखी, जिसके कारण उनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती थी।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

हालांकि 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2019 में कांग्रेस ने उन्हें बल्लभगढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन इस बार भी उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।


परिवार भी राजनीति में सक्रिय

आनंद कौशिक का परिवार भी राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके छोटे भाई बलजीत कौशिक वर्तमान में फरीदाबाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं। करीब छह महीने पहले ही पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

नेताओं ने जताया शोक

पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आनंद कौशिक एक समर्पित और जुझारू नेता थे। उन्होंने लंबे समय तक पार्टी और क्षेत्र की जनता की सेवा की और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *