Haryana Budget Session 2026: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय, कैबिनेट ने लगाई मुहर

Haryana Sarkar: Haryana Sarkar:

Haryana Budget Session 2026: हरियाया विधानसभा के आगामी बजट सत्र की तारीख तय कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर अंतिम निर्णय लिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

कैबिनेट बैठक में बजट सत्र की तारीख को औपचारिक मंजूरी दी गई, जिसके बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार अपना वार्षिक बजट पेश करेगी, साथ ही वित्तीय प्रस्तावों, नीतिगत फैसलों और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी।

Haryana Private School:
Govt School Update: हरियाणा सरकार का नया नियम: अब स्कूल खुद करा सकेंगे मरम्मत, नहीं लेनी होगी अनुमति

इस सत्र को मौजूदा सरकार के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें राज्य के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई बड़े ऐलान किए जाने की संभावना है। इसके अलावा विपक्ष द्वारा भी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी की जा रही है।

बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव जैसी संसदीय कार्यवाही भी होगी। सभी विभागों को अपने-अपने बजट प्रस्ताव और जवाब तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Patwari
Govt Scheme Haryana: बड़ा अपडेट, अब पटवारी करेंगे डिजिटल सर्वे,सरकार देगी 4,156 स्मार्ट टैबलेट

राज्य सरकार का कहना है कि यह बजट हरियाणा के समग्र विकास और जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। बजट सत्र की अवधि और एजेंडा को लेकर विस्तृत कार्यक्रम विधानसभा सचिवालय द्वारा जल्द जारी किया जाएगा।

Haryana Kisan: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, खेतों में सोलर पंप लगवाने में के लिए सरकार ने मांगे आवेदन, देखें
Haryana Farmer News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस जिले के किसानों को मिले 457 ट्यूबवेल कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *