Haryana Bijli Vibhag: हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र समेत 5 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर

Haryana Bijli Vibhag: हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र समेत 5 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर Haryana Bijli Vibhag: हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र समेत 5 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर

Haryana Bijli Vibhag: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने पंचकूला जोन के तहत आने वाले 5 जिलों अंबाला, कैथल , कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए कदम उठाया है। अब उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान फटाफट किया जाएगा वो भी एक निर्धारित तारीख पर और ज़ोनल स्तर पर।

बिजली निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि का लक्ष्य पूरा करने के लिए बिजली विभाग ने कई नई स्कीमें और सुधार कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन कार्यक्रमों का मकसद यही है कि उपभोक्ताओं को अच्छी क्वालिटी की बिजली सप्लाई मिले और उनकी समस्याओं का सॉल्यूशन समय पर हो।

अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल (Electricity Bill), खराब मीटर (Faulty Meter), मीटर सिक्योरिटी (Meter Security), हाई वोल्टेज या लो वोल्टेज (High/Low Voltage) और बिजली की दरों (Electricity Rates) से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा।

अब हर महीने 4 तारीखों पर होगी सुनवाई

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि रेगुलेशन 2.8.2 के तहत एक लाख से ऊपर और तीन लाख रुपये तक की राशि से संबंधित वित्तीय मामलों की सुनवाई अब ज़ोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच करेगा। पंचकूला जोन के तहत आने वाले उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई हर महीने 7, 15, 21 और 28 तारीख को की जाएगी।

Pipli Kisan Rally: पीपली अनाज मंडी में आज किसान-मजदूर जनक्रांति रैली, पुलिस ने डायवर्ट किए ये रूट, घर से निकलने से पहले देखें
Pipli Kisan Rally: पीपली अनाज मंडी में आज किसान-मजदूर जनक्रांति रैली, पुलिस ने डायवर्ट किए ये रूट, घर से निकलने से पहले देखें

यह सुनवाई पंचकूला स्थित ज़ोनल कंज्यूमर फोरम (Zonal Consumer Forum) में होगी। यहाँ पर संबंधित अधिकारी उपभोक्ताओं की बात सुनेंगे और मौके पर समाधान देने की कोशिश करेंगे। यानी अब लोगों को Consumer Court में केस करने की जरूरत नहीं पहले ही स्तर पर समाधान मिलेगा।

किन समस्याओं का होगा समाधान?

पंचकूला जोन के अधिकारी इन पाँच जिलों के उपभोक्ताओं की उन सभी शिकायतों को सुनेंगे जो अक्सर आम लोगों को परेशान करती हैं, जैसे:

गलत बिजली बिल

बिजली की ज्यादा दरें

Haryana Private School:
Govt School Update: हरियाणा सरकार का नया नियम: अब स्कूल खुद करा सकेंगे मरम्मत, नहीं लेनी होगी अनुमति

मीटर सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याएं

पुराने और खराब मीटर की दिक्कतें

वोल्टेज की गड़बड़ियां

इन मामलों में उपभोक्ता पहले अपनी नजदीकी सब-डिवीजन या डिवीजन ऑफिस में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अगर वहाँ समाधान नहीं मिलता, तो वे अपनी शिकायत को ज़ोनल कंज्यूमर फोरम में भेज सकते हैं।

5 जिलों के लाखों उपभोक्ताओं को फायदा

Patwari
Govt Scheme Haryana: बड़ा अपडेट, अब पटवारी करेंगे डिजिटल सर्वे,सरकार देगी 4,156 स्मार्ट टैबलेट

यह नई पहल पंचकूला जोन के पांच बड़े जिलों में लागू की जा रही है – अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला। इन जिलों में लाखों घरेलू, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ता हैं जो बिजली से जुड़ी समस्याओं का सामना करते रहते हैं।

अब इन उपभोक्ताओं को महीने में चार मौके मिलेंगे अपनी आवाज उठाने के। इससे ना सिर्फ उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि विभाग की कार्यशैली में भी पारदर्शिता (Transparency) आएगी।

कैसे करें शिकायत दर्ज?

अगर किसी उपभोक्ता को अपने बिजली बिल या मीटर से संबंधित कोई शिकायत है, तो वे सबसे पहले अपने नजदीकी Electricity Sub Division Office में संपर्क करें। वहाँ समाधान नहीं मिलने की स्थिति में वे अपनी शिकायत को ज़ोनल फोरम में लिखित रूप से भेज सकते हैं या व्यक्तिगत रूप से पंचकूला ऑफिस में जाकर आवेदन दे सकते हैं।

इसके अलावा, UHBVN की वेबसाइट पर जाकर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। साथ ही टोल फ्री नंबर और Email Support का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Haryana Kisan: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, खेतों में सोलर पंप लगवाने में के लिए सरकार ने मांगे आवेदन, देखें
Haryana Farmer News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस जिले के किसानों को मिले 457 ट्यूबवेल कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *