Gurugram Traffic Jam: गुरुग्राम में खत्म होगी जाम की समस्या!, इस जगह बनेगी नई बहुमंजिला पार्किंग, पढ़िए पूरी खबर

jaam gurugram

Gurugram Traffic Jam: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या को देखते हुए नगर निगम ने एक और बहुमंजिला पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। वर्ष 2026–27 के बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में नई मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण की घोषणा की है। इसके लिए शहर के डाकखाना चौक पर जमीन पहले ही चिन्हित की जा चुकी है।

नगर निगम का मानना है कि इस परियोजना के शुरू होने से शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक सदर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग और जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

पहले से चिन्हित है जमीन

डाकखाना चौक पर बनने वाली इस बहुमंजिला पार्किंग का प्रस्ताव कई वर्षों से लंबित है। नगर निगम ने इस जमीन को करीब 47 करोड़ रुपये में लोक निर्माण विभाग (PWD) से खरीदा था। हालांकि यहां पीडब्ल्यूडी की पुरानी इमारत होने के कारण अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।

1 april digital
Digital Payment Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे डिजिटल पेमेंट के नियम, RBI के नए सुरक्षा प्रावधान लागू

अब नगर निगम ने पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कर जमीन खाली कराने का फैसला लिया है। इसको लेकर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के बीच बातचीत चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही इमारत हटाने की प्रक्रिया पूरी होगी, पार्किंग निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

2017 में भी हुई थी घोषणा

गौरतलब है कि गुरुग्राम में तीन बहुमंजिला पार्किंग बनाने की घोषणा वर्ष 2017 में भी की गई थी और इसके लिए टेंडर भी जारी किए गए थे। योजना के अनुसार निर्माण कार्य 2019 में शुरू होना था, लेकिन जमीन से जुड़े विवाद और अन्य कारणों से यह योजना लंबे समय से अटकी हुई थी।

अब बजट में फिर से घोषणा होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस परियोजना को जल्द शुरू किया जाएगा।

holiday 1
21 March Holiday: 21 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद

सोहना चौक पार्किंग तैयार

शहर के सोहना चौक पर नगर निगम की पहली बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है। हालांकि निर्माण पूरा होने के करीब छह महीने बाद भी इसे शुरू नहीं किया जा सका है।

नगर निगम अब इस पार्किंग के संचालन के लिए निजी एजेंसी को लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। पार्किंग के ऊपरी हिस्से में बनी दुकानों को भी किराए पर दिया जाएगा, जिससे नगर निगम को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

कमान सराय में सरफेस पार्किंग

इसके अलावा बस स्टैंड क्षेत्र के पास कमान सराय में 63.88 लाख रुपये की लागत से बेस लेवल सरफेस पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। यह पार्किंग स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है, ताकि अधिक से अधिक वाहन सुरक्षित तरीके से खड़े किए जा सकें।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
ration kerosene update: केरोसिन को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्यों को जारी हुआ नया आदेश

अधिकारियों का कहना है कि इसके शुरू होने से बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

नगर निगम का मानना है कि नई पार्किंग परियोजनाओं के शुरू होने से गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या में काफी सुधार आएगा। खासकर सदर बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

छुट्टियांं
10 March Holiday: आज छुट्टी है या नहीं? 10 मार्च को खुलेंगे बैंक, स्कूल और बाजार – जानिए पूरी स्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *