Gold–Silver Crash: 2 दिन में चांदी 1.91 लाख सस्ती, सोना भी 44 हजार टूटा

आज भी चांदी का रेट हुआ धड़ाम

Gold–Silver Crash: सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। शुक्रवार को भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी सस्ते हुए हैं, जिससे निवेशकों में सतर्कता देखी जा रही है।

शुक्रवार सुबह 11:30 बजे चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये की गिरावट आई और यह 2.38 लाख रुपये पर पहुंच गई। वहीं सोने के भाव में लगभग 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये से ऊपर बनी रही। हालांकि शुरुआती कारोबार में चांदी 12,000 रुपये तक टूटी थी और सोना करीब 1,800 रुपये सस्ता हुआ था।

2027 तक बचेंगी ये 5 जॉब्स
Job Crisis: 2027 तक 99% नौकरियां खत्म? एक्सपर्ट की चेतावनी—सिर्फ ये 5 जॉब्स बचेंगी

चांदी 1.91 लाख रुपये हुई सस्ती

29 जनवरी को चांदी का भाव 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर था। अब यह घटकर करीब 2.29 लाख रुपये पर आ गई है। इस तरह चांदी की कीमत में कुल 1.91 लाख रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

सोने की कीमत में 44 हजार रुपये की गिरावट

सोना भी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ गया है। 29 जनवरी को सोने का भाव 1.93 लाख रुपये था, जो शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में घटकर 1.49 लाख रुपये तक पहुंच गया। यानी सोने की कीमत में करीब 44,000 रुपये की गिरावट आई है।

Gold Silver Rate Tooday
Gold-Silver Rate Today: गोल्ड और सिल्वर के दाम गिरे, जानिए आज का ताजा रेट

ETF में भी तेज गिरावट

शुक्रवार को सोना और चांदी ETF में भी भारी गिरावट देखने को मिली। कई ETF में 10 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

  • कोटक सिल्वर ETF सबसे ज्यादा 10% गिरा
  • HDFC, SBI और एडलवाइस सिल्वर ETF लगभग 9% टूटे
  • बंधन सिल्वर ETF में करीब 6% की गिरावट रही
  • गोल्ड ETF में एंजेल वन गोल्ड ETF 8% और जेरोधा गोल्ड ETF 5% नीचे रहा

गिरावट के कारण

एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह गिरावट फेडरल रिजर्व की सख्त नीतियों की आशंका, अमेरिकी डॉलर की मजबूती, और CME द्वारा मार्जिन में भारी बढ़ोतरी के चलते आई है। इसके अलावा रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सोने-चांदी में मुनाफावसूली भी देखने को मिली है, जिससे निवेशक फिलहाल बाजार में सीमित भागीदारी कर रहे हैं।

PNB में 5138 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Bank Jobs India: PNB में 5138 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

7 फरवरी को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव

देश के प्रमुख शहरों में 7 फरवरी को सोने के दाम इस प्रकार रहे। 22 कैरेट सोना ज्वेलरी के लिए इस्तेमाल होता है, जबकि 24 कैरेट शुद्ध सोना माना जाता है।

शहर – 22 कैरेट | 24 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

Bharat pakistan match
T20 World Cup IND-PAK: क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला तय, T20 World Cup में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान
  • दिल्ली (NCR) – ₹1,41,050 | ₹1,53,860
  • मुंबई – ₹1,40,900 | ₹1,53,710
  • गाजियाबाद – ₹1,41,050 | ₹1,53,860
  • चेन्नई – ₹1,42,500 | ₹1,55,460
  • बेंगलुरु – ₹1,40,900 | ₹1,53,710
  • कोलकाता – ₹1,40,900 | ₹1,53,710
  • लखनऊ / जयपुर – ₹1,41,050 | ₹1,53,860

चेन्नई में सोने के भाव सबसे ज्यादा बने हुए हैं, जबकि मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में दाम लगभग समान स्तर पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *