Gold-Silver Rate Today: गोल्ड और सिल्वर के दाम गिरे, जानिए आज का ताजा रेट

Gold Silver Rate Tooday

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को बाजार से अच्छी खबर आई। बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ सोना मंगलवार को करीब 1,500 रुपये की गिरावट के साथ खुला। वहीं चांदी में भी करीब 5,000 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली।

चांदी में ज्यादा गिरावट

holiday 1
21 March Holiday: 21 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद

सिल्वर सोमवार के बंद भाव 2,62,620 रुपये प्रति किलो से गिरकर 2,59,997 रुपये के स्तर पर खुली और शुरुआती कारोबार में यह और सस्ती हो गई। मार्च डिलीवरी वाली चांदी एक समय 5,300 रुपये से ज्यादा गिरकर करीब 2.57 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करती दिखाई दी।

Gold Rate: देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव, मार्किट हुई बंद
Gold Rate: देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव, मार्किट हुई बंद

सोना भी हुआ सस्ता

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
ration kerosene update: केरोसिन को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्यों को जारी हुआ नया आदेश

अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। सुबह करीब 11:30 बजे तक सोने में करीब 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।

जूलरी शेयरों में तेजी

छुट्टियांं
10 March Holiday: आज छुट्टी है या नहीं? 10 मार्च को खुलेंगे बैंक, स्कूल और बाजार – जानिए पूरी स्थिति

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बीच ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। कल्याण ज्वेलर्स और टाइटन जैसी कंपनियों के बेहतर रिजल्ट और अमेरिका के साथ ट्रेड डील में जेम्स-ज्वेलरी पर टैरिफ कटौती की खबरों के बाद निवेशकों की रुचि बढ़ी। टाइटन के शेयर सोमवार को 2.3% की तेजी के साथ 4,237 रुपये तक पहुंच गए थे और मंगलवार को भी इसमें हल्की बढ़त दर्ज की गई।

निवेशकों के लिए क्या संकेत

महिलाओं के लिए खुशखबरी
Women 1000 Rupees Scheme: महिलाओं के लिए खुशखबरी! अब हर महीने सीधे खाते में आएंगे ₹1000-₹1500

विशेषज्ञों के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव वैश्विक बाजार, डॉलर की चाल और मांग-आपूर्ति पर निर्भर करता है। ऐसे समय में निवेश करने से पहले बाजार के रुझान पर नजर रखना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *