CM Nayab Saini announcement: हरियाणा के इस जिले के लिए सीएम सैनी ने किए बड़े ऐलान, मिली कई बड़ी सौगातें, देखें पूरी लिस्ट

सीएम नायब सैनी ने की घोषणा, सीएम नायब सैनी ने की घोषणा,

CM Nayab Saini announcement: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह जिले को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नूंह-सोहना-तावडू बाईपास का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा भूमि उपलब्ध होने पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बनाया जाएगा।

सीएम ने बताया कि क्षेत्र में प्राइमरी हेल्थ सेंटर, तावडू के हसनपुर में सामुदायिक केंद्र, नया बस स्टैंड और सोहना में नई अनाज मंडी का निर्माण भी कराया जाएगा। इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य, परिवहन और कृषि से जुड़े क्षेत्रों में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

लाइब्रेरी, स्टेडियम और स्कूलों के विकास सहित कई योजनाओं की शुरुआत

मुख्यमंत्री सैनी ने करीब साढ़े 25 करोड़ रुपये की लागत से पांच प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें 10 गांवों में लाइब्रेरी निर्माण, नूंह में जिला लाइब्रेरी सह एक्सीलेंस सेंटर, सीईओ एमडीए का आवासीय परिसर, मकबरा परिसर का संरक्षण और झामुवास गांव में स्टेडियम के पुनर्विकास कार्य शामिल हैं।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

इसके साथ ही 21.27 करोड़ रुपये की लागत वाले कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी किया गया। इनमें 25 स्कूलों में खेल मैदान, अरावली क्षेत्र में जल संचयन संरचनाएं, 40 स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में हाइब्रिड सोलर प्लांट, मढ़ी (नगीना) में NEET और JEE कोचिंग सेंटर, स्कूलों में फेशियल बायोमेट्रिक सिस्टम और एचएलजी कॉलेज तावडू में नए कक्षों का निर्माण प्रमुख है।

इसके अलावा अटल किसान कैंटीन, कन्या विद्यालय भवन, तालाब निर्माण, सोहना फव्वारा चौक का सौंदर्याकरण और सेजावास में बूस्टिंग सिस्टम जैसी योजनाएं भी शुरू की गईं।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *