RRTS corridor : दिल्ली पानीपत कॉरिडोर, पानीपत में बनेंगे चार नए स्टेशन और दो रेलवे सर्विस स्टेशन, देखें लिस्ट

Delhi-Karnal Rapid Rail: A major gift for Sonipat-Panipat-Karnal! Four future

RRTS corridor : हरियाणा के पानीपत में प्रस्तावित नमो भारत (आरआरटीएस) परियोजना के तहत जिले में चार यात्री स्टेशन और दो रेलवे सर्विस स्टेशन बनाने की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना के लागू होने से दिल्ली और आसपास के शहरों के बीच तेज और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

परियोजना के तहत बनने वाले कॉरिडोर से क्षेत्र के लोगों को तेज यात्रा सुविधा मिलेगी और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार इस हाई-स्पीड कॉरिडोर पर ट्रेनों की रफ्तार करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

हरियाणा के टीचरों के लिए बड़ी खबर!
Haryana Teacher Transfer: हरियाणा के टीचरों के लिए बड़ी राहत, ट्रांसफर ड्राइव की तारीखें घोषित, देखें शेड्यूल

पानीपत में ये स्टेशन प्रस्तावित

नमो भारत कॉरिडोर के तहत पानीपत जिले में चार स्थानों पर स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें समालखा, आईएसबीटी सिवाह, पानीपत शहर में प्रस्तावित अंडरग्राउंड स्टेशन और सेक्टर-18 का भविष्य स्टेशन शामिल है।

इसके अलावा समालखा और पानीपत में दो रेलवे सर्विस स्टेशन (आरएसएस) विकसित करने की भी योजना है, जहां ट्रेनों के रखरखाव और तकनीकी कार्य किए जाएंगे।

Kurukshetra daughter became judge: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की बेटी का कमाल! गुजरात में बनी जज, पति इंस्पेक्टर
Kurukshetra daughter became judge: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की बेटी का कमाल! गुजरात में बनी जज, पति इंस्पेक्टर

अधिकारियों ने की समीक्षा

परियोजना को लेकर जिला सचिवालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टेशनों के लिए भूमि उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

विकास को मिलेगी गति

अधिकारियों का मानना है कि नमो भारत परियोजना से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इससे दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा समय कम होने की संभावना है।

Employee-Pensioner Haryana
Haryana big decision हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, पंजाब के इन 4 बड़े अस्पतालों में मिलेगा कैशलेश इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *