Kurukshetra daughter became judge: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की बेटी का कमाल! गुजरात में बनी जज, पति इंस्पेक्टर

Kurukshetra daughter became judge: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की बेटी का कमाल! गुजरात में बनी जज, पति इंस्पेक्टर

Kurukshetra daughter became judge: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की बेटी निधि बंसल ने गुजरात न्यायिक सेवा 2025 की परीक्षा पास कर सिविल जज बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। निधि बंसल मूल रूप से शाहाबाद के कुम्हारों वाली गली की रहने वाली हैं और उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

निधि बंसल ने अपनी शुरुआती शिक्षा शाहाबाद से ही पूरी की। उन्होंने वर्ष 2008 में आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद से 12वीं पास की। इसके बाद उन्होंने आर्य कन्या कॉलेज शाहाबाद से 2011 में बी.कॉम की डिग्री हासिल की। बी.कॉम करने के बाद ही उन्होंने न्यायिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था। इसके लिए उन्होंने 2014 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एलएलबी और 2017 में एलएलएम की डिग्री प्राप्त की।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

निधि बंसल की शादी वर्ष 2017 में राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी कार्तिक बंसल से हुई। उनके पति कार्तिक बंसल आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग गुजरात में है, जिसके चलते पूरा परिवार गुजरात के मेहसाणा में रह रहा है।

गुजरात में रहने के दौरान निधि बंसल ने साल 2024 से मेहसाणा जिला कोर्ट में वकालत शुरू की। इस दौरान उन्हें न्यायिक प्रक्रिया का अच्छा अनुभव मिला, जिसका फायदा उन्हें न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी में भी मिला। लंबे समय की मेहनत के बाद आखिरकार उनकी 10 साल की तैयारी रंग लाई और उन्होंने गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर सिविल जज बनने का सपना पूरा कर लिया।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड
JUDGE KKR

निधि बंसल ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। उन्हें दो बार असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी। वे 2017 से ही न्यायिक सेवा की तैयारी कर रही थीं और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की।

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति और परिवार को दिया। उनका कहना है कि कठिन समय में उनके पति और परिवार ने उनका मनोबल बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कई बार उनका हौसला टूटने लगा, लेकिन परिवार के सहयोग ने उन्हें हार मानने नहीं दिया।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

निधि बंसल का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

निधि बंसल की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *