Dherdu Nursing College: विधानसभा में गूंजा धेरडू नर्सिंग कॉलेज का मुद्दा! इसी साल खुलेगा गुरु ब्रह्मानंद कॉलेज? मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

विधानसभा में गूंजा धेरडू नर्सिंग कॉलेज का मुद्दा! क्या इसी साल खुलेगा गुरु ब्रह्मानंद कॉलेज? मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

Dherdu Nursing College: पुंडरी विधानसभा क्षेत्र के गांव धेरडू में बने गुरु ब्रह्मानंद नर्सिंग कॉलेज को शुरू कराने का मामला एक बार फिर हरियाणा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया गया। पुंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार से पूछा कि क्या कॉलेज भवन पूरी तरह तैयार है और इसे औपचारिक रूप से कब तक शुरू किया जाएगा।

विधायक जांबा ने सदन में कहा कि धेरडू और आसपास के गांवों के युवा लंबे समय से कॉलेज के शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए रोजगार और उच्च शिक्षा का बड़ा अवसर बनेगा। साथ ही सरकार से स्पष्ट समयसीमा बताने की मांग की।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

मंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत

जवाब में हरियाणा की चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज की इमारत पूरी तरह तैयार है। विभाग आगामी शैक्षणिक सत्र से इस कॉलेज को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत संचालित करने की संभावनाएं तलाश रहा है। उन्होंने संकेत दिए कि सरकार इसी वर्ष कॉलेज शुरू करने के लिए गंभीरता से प्रयासरत है।

क्षेत्र में बना सकारात्मक माहौल

विधानसभा में मुद्दा उठने के बाद पुंडरी क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलेज शुरू होने से न केवल पुंडरी बल्कि आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

विधायक जांबा ने कहा कि उनका लक्ष्य पुंडरी क्षेत्र को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है और वे हर अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *