JE Arrested: हरियाणा में जेई गिरफ्तार, विजिलेंस की सख्त कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

JE रंगे हाथ गिरफ्तार

JE Arrested: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Haryana Vigilance Bureau की गुरुग्राम टीम ने नगर पालिका धारूहेड़ा के जूनियर इंजीनियर (जेई) हरीश कुमार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की राशि भी मौके से बरामद कर ली।

बिल पास करने के बदले मांगी थी रिश्वत

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका धारूहेड़ा में ठेकेदार राजबीर का एक बिल लंबे समय से लंबित था। आरोप है कि बिल पास करने के एवज में जेई हरीश कुमार ने ठेकेदार से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

बताया जा रहा है कि रिश्वत की मांग से परेशान होकर ठेकेदार ने मामले की शिकायत गुरुग्राम विजिलेंस को दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

ट्रैप लगाकर किया गया गिरफ्तार

निर्धारित योजना के तहत विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी जेई ने ठेकेदार से 90 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले में अन्य किसी कर्मचारी की संलिप्तता है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती

विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त नजर रखी जा रही है। किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने या लेने की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता आएगी।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *