Haryana New Vacancy: युवाओं की बल्ले-बल्ले! हरियाणा में होगी 7,596 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

haryana jobs

Haryana New Vacancy: Haryana Staff Selection Commission (HSSC) ने ग्रुप D के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग की ओर से किसी भी समय परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया को लेकर औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जानकारी दी है कि ग्रुप D के लिए आवेदन पोर्टल खोलने से पहले अमेंडमेंट नोटिफिकेशन का इंतजार किया जा रहा है। नोटिफिकेशन जारी होते ही CET ग्रुप D के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


अभ्यर्थियों के लिए 4 जरूरी निर्देश

HSSC ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले तैयारी के लिए चार अहम बिंदु जारी किए हैं—

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात
  1. आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
  2. आवेदन फॉर्म स्वयं भरें, किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर न रहें।
  3. फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचें।
  4. आवेदन जमा करने के बाद प्रिंट आउट लेकर उसे ध्यान से पढ़ें।

आयोग का कहना है कि छोटी-सी गलती भी आवेदन रद्द होने का कारण बन सकती है, इसलिए अभ्यर्थी सतर्कता बरतें।

jobs

खाली पदों की जानकारी मांगी गई

हाल ही में राज्य सरकार ने सभी विभागों से ग्रुप D के खाली पदों की जानकारी मांगी है। चीफ सेक्रेटरी की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि वर्ष 2023 के भर्ती विज्ञापन के बाद 2024 में कुछ युवाओं को नियुक्ति दी गई थी, लेकिन अभी भी कई पद रिक्त हैं। विभागों से रिपोर्ट मिलने के बाद शेष उम्मीदवारों को इन खाली पदों पर समायोजित किया जाएगा।


7,596 पदों पर भर्ती की संभावना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहले ही ग्रुप D के साढ़े सात हजार से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा कर चुके हैं। अनुमान है कि कुल 7,596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई जाएगी।

clarification by HSSC Chairman Himmat Singh
Haryana Jobs: HSSC के आज से अमान्य हो जाएंगे ये तीन सर्टिफिकेट, 1 अप्रैल से बनवाने होंगे नए दस्तावेज

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश में अनुसूचित जाति आरक्षण के वर्गीकरण को लागू किया गया है। इसके तहत 1,209 पद वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) के लिए आरक्षित किए गए हैं।


17 लाख तक आवेदन आने की उम्मीद

आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार ग्रुप D CET के लिए करीब 17 लाख उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ग्रुप C के लिए पहले से आवेदन कर चुके कई अभ्यर्थी ग्रुप D के लिए भी आवेदन करेंगे।

यदि दोनों परीक्षाओं को मिलाकर देखा जाए तो कुल आवेदकों की संख्या 31 लाख के पार जा सकती है। इससे साफ है कि इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है। बड़ी संख्या में रिक्त पदों को भरने की तैयारी से रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

अब सभी की नजरें HSSC की आधिकारिक घोषणा और आवेदन पोर्टल खुलने की तारीख पर टिकी हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट देखते रहें।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *