Haryana Six Lane Ring Road: हरियाणा के इस जिले में बनेगी सिक्स-लेन रिंग रोड, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

providing great relief from traffic jams.

Haryana Six Lane Ring Road: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रदेश में सुगम यातायात और सर्वांगीण विकास के विजन को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रस्तावित सिक्स लेन नारनौल बाईपास परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस बाईपास का निर्माण क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके बनने से शहर के लोगों को भारी वाहनों के दबाव और ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

उपायुक्त ने बताया कि यह बाईपास नारनौल में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब और महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज को जोड़ने का काम करेगा। इससे भविष्य में औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

बैठक में भू-अधिग्रहण की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि अमरपुर जोरासी, बशीरपुर, गहली, कोरियावास, कुलताजपुर, टहला, मकसूसपुर, थाना और रघुनाथपुरा सहित कई गांवों की जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बिजली निगम, सिंचाई विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के रास्ते में आने वाली बाधाओं, बिजली लाइनों के स्थानांतरण और अन्य तकनीकी कार्यों को समय पर पूरा करना जरूरी है, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

उन्होंने बताया कि लगभग 11.96 किलोमीटर लंबे इस बाईपास के बनने से यात्रा के समय में करीब 30 मिनट तक की बचत होगी। साथ ही शहर के चारों ओर एक मजबूत रिंग रोड का नेटवर्क तैयार होगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर होगी।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
अधिकारियों की बैठक लेते डीसी कैप्टन मनोज कुमार।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली परियोजना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने की दिशा में तेजी लाई जाए।

बैठक में जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार, बिजली निगम के एक्सईएन सरताज सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

इस परियोजना से नारनौल और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों को भी उम्मीद है कि बाईपास बनने से शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *