Haryana SDO Arrest: हरियाणा में SDO गिरफ्तार, रोहतक-सोनीपत की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, देखिए

SDO ARRET

Haryana SDO Arrest: रोहतक जिले में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में एसडीओ के पद पर तैनात अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रोहतक और सोनीपत की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान मंजीत सिंह निवासी झज्जर के रूप में हुई है, जो हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में एसडीओ के पद पर कार्यरत है। उसने एक कंपनी को एनओसी जारी करने के नाम पर सवा लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि जब तक पैसे नहीं दिए जाएंगे, तब तक एनओसी जारी नहीं की जाएगी।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

दिल्ली निवासी कंपनी मालिक ने मामले की शिकायत एसीबी से की। शिकायत में बताया गया कि झज्जर जिले में फैक्ट्री के लिए एनओसी की आवश्यकता थी, जिसके बदले एसडीओ मंजीत सिंह रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत के आधार पर एसीबी ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। रोहतक और सोनीपत की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके कार्यालय में कंपनी मालिक से सवा लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया अनुसार की जाएगी।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *