Haryana XEN suspended: हरियाणा के फतेहाबाद में XEN सस्पेंड, पंचकूला किया अटैच, जानिए पूरा मामला

xen s

Haryana XEN suspended: हरियाणा सरकार ने फतेहाबाद जिले में पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन बलविंद्र नैन को सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, हरियाणा सरकार के कमिश्नर कार्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया। आदेश के अनुसार सस्पेंशन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पंचकूला निर्धारित किया गया है और उन्हें हेडक्वार्टर अटैच कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बलविंद्र नैन के पास फतेहाबाद के साथ-साथ सिरसा जिले के एक्सईएन का अतिरिक्त कार्यभार भी था। बताया जा रहा है कि हाल ही में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय की ओर से किसी मामले को लेकर एक्सईएन को फोन किया गया था। सूत्रों का कहना है कि रात में फोन किए जाने को लेकर एक्सईएन द्वारा की गई एक टिप्पणी के बाद यह मामला गंभीर हो गया और बाद में उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

बताया जाता है कि इस विषय पर एक्सईएन बलविंद्र नैन से संपर्क करने की कोशिश भी की गई, लेकिन उनसे फोन पर बात नहीं हो सकी।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को एक्सईएन सिरसा में ड्यूटी पर मौजूद थे, क्योंकि उनके पास वहां का अतिरिक्त चार्ज भी है। उसी दिन कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी सिरसा दौरे पर थे। सिरसा में पब्लिक हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप समेत कई जनप्रतिनिधियों ने विभाग के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई थी।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

बताया गया कि पार्षदों ने भी मंत्री के सामने पब्लिक हेल्थ की समस्याएं और अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने की शिकायत रखी थी। इसी संदर्भ में मंत्री के पीए ने एक्सईएन को फोन मिलाया था, जिसके बाद यह विवाद सामने आया।

बलविंद्र नैन इससे पहले हिसार में भी तैनात रह चुके हैं। अगस्त 2025 में उन्हें सिरसा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था और वे सप्ताह में दो से तीन दिन वहां जाते थे, जबकि उनका मुख्य चार्ज फतेहाबाद में था।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
Web Photo Editor

करीब तीन माह पहले भी एक्सईएन बलविंद्र नैन विवादों में आए थे, जब फतेहाबाद के डीसी डॉ. विवेक भारती के साथ उनकी बहस हो गई थी। उस समय डीसी चिल्ली झील के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, लेकिन मौके पर पब्लिक हेल्थ और इरीगेशन विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं मिले। कुछ देर बाद एक्सईएन पहुंचे तो डीसी ने उनसे देरी को लेकर नाराजगी जताई और फटकार भी लगाई थी।

3 नवंबर 2025 को हुए उस निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने और कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए थे। उस घटना के बाद भी एक्सईएन चर्चा में रहे थे।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

फिलहाल विभागीय आदेश के बाद बलविंद्र नैन को सस्पेंड कर मुख्यालय पंचकूला अटैच कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई विभागीय जांच के आधार पर तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *