Haryana Accident: हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 4 युवको की हुई मौत

Sonipat Accidnet

Haryana Accident: हरियाणा के सोनीपत जिले में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक गोहाना के गांव भावड़ में भात भरकर रोहतक लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

15 नए खेल केंद्र
Haryana government sports: खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हरियाणा के इस जिले में खुलेंगे 15 नए खेल केंद्र

पुलिस के अनुसार सभी युवक रोहतक जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया गया है।

son asd

मृतकों की पहचान

हादसे में मृत युवकों की पहचान गोलू निवासी गांव घुसकानी, अकुश, दीपक और साहिल निवासी गांव खिडवाली के रूप में हुई है। चारों की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें गोलू शादीशुदा था, जबकि अन्य तीन युवक अविवाहित थे। घायल युवकों की पहचान अंकित पुत्र राजकिशन और सागर पुत्र दया किशन के रूप में हुई है, जिनका इलाज चल रहा है।

Nuh goli
Gurugram Breaking News: हरियाणा में दूल्हे ने लाइटमैन को गोली मारी, मातम में बदली शादी की खुशियां

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। पुलिस का भी मानना है कि तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी पेड़ से जा टकराई।

शादी की खुशियों में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि गांव भावड़ में एक शादी समारोह चल रहा था, जहां से युवक भात भरकर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही शादी समारोह में ढोल-डीजे बंद करवा दिया गया। मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे।

Safari Nuh
Jungle Safari Project: गुरुग्राम-नूंह जंगल सफारी प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट का झटका, अरावली क्षेत्र को फिलहाल न छेड़ने के निर्देश

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

WOMEN BPL 2
Haryana BPL Family: हरियाणा की BPL महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने की नई पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *