HSSC Bharti 2026 : हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आज (10 फरवरी 2026) से 4,227 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-C के तहत की जाएगी।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए हैं।
एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे से पहले आवेदन अवश्य करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि के बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा और आवेदन के बाद सुधार का मौका भी नहीं मिलेगा।
आवेदन लिंक: https://adv042026.hryssc.com/
किन पदों पर भर्ती
इस भर्ती में कई विभागों के पद शामिल हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
- मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (MPHW)
- स्टाफ नर्स और नर्स
- रेडियोग्राफर
- डाइटीशियन
- फॉरेस्ट गार्ड
- जूनियर इंजीनियर (सिविल एवं बागवानी)
- टेक्निकल असिस्टेंट
- प्लांट अटेंडेंट
- लीगल असिस्टेंट
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर ITI, BSc, MSc तक की योग्यता मांगी गई है।
साथ ही 10वीं या 12वीं में हिंदी या संस्कृत विषय होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 42 वर्ष
आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
सैलरी और परीक्षा पैटर्न
- सैलरी: 9,300 से 34,800 रुपए प्रतिमाह
- परीक्षा समय: 1 घंटा 45 मिनट
- कुल प्रश्न: 100 (MCQ)
- निगेटिव मार्किंग नहीं होगी
- क्वालिफाइंग मार्क्स:
- सामान्य वर्ग: 50%
- आरक्षित वर्ग: 40%
आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- New Registration पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग-इन करके सभी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- फॉर्म सब्मिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
जरूरी सलाह
फॉर्म भरते समय सभी विवरण ध्यानपूर्वक भरें और फाइनल सबमिट करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें, क्योंकि आवेदन के बाद करेक्शन का मौका नहीं दिया जाएगा।