Haryana Breaking News: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा: झूला गिरा, SHO समेत 2 की मौत, 12 घायल

Surajkund Mela, Surajkund Fair Accident, Faridabad News, Haryana News, Jhula Accident, Ride Accident India, Police Inspector Death, SHO Jagdish Prasad, Breaking News Haryana, Craft Mela Surajkund, सूरजकुंड मेला हादसा, फरीदाबाद हादसा, झूला गिरा, हरियाणा खबर, मेला हादसा, Accident News India

Haryana Breaking News: हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक झूला अचानक गिर गया। इस हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पतालों और बादशाह खान सिविल अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद प्रशासन ने मेला ग्राउंड खाली करवा दिया और जांच शुरू कर दी है।

मृतक पुलिस इंस्पेक्टर की पहचान जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है, जो पलवल जिले के चांदहट थाने के एसएचओ थे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय झूले पर करीब 18 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला ऊपर से नीचे आते समय अचानक असंतुलित होकर गिर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

घटना का वीडियो भी आया सामने
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें झूला तेजी से नीचे गिरता दिखाई दे रहा है। झूला गिरते ही आसपास मौजूद लोग चिल्लाने लगे और कई लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।

चश्मदीदों ने बताया हादसे का मंजर
मेले में मौजूद दुकानदार और चश्मदीद राघव ने बताया कि वे अपनी दुकान पर ग्राहकों को देख रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ झूला गिर गया और रेलिंग में अटक गया। झूले में फंसे लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। राघव ने बताया कि वे झूले पर चढ़ गए और 7 से 8 लोगों को नीचे उतारने में मदद की। इसी दौरान झूला फिर नीचे आकर गिर गया, जिससे उन्हें भी हल्की चोट आई।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

प्रशासन और सरकार की प्रतिक्रिया
घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर आयुष सिन्हा मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को खाली करवा दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और वेंडर की लापरवाही की भी जांच होगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

63 Officer transfer haryana
Haryana Officers Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 63 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट
jhukla

झूलों की जांच के लिए पहले से बनी थी कमेटी
मेले के नोडल अधिकारी हरविंद्र यादव ने बताया कि झूलों के निरीक्षण के लिए कमेटी बनाई गई थी और रोजाना जांच के बाद ही झूलों को चलाने की अनुमति दी जाती थी। बावजूद इसके हादसा कैसे हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

शाम को गेट गिरने की घटना भी हुई
शनिवार शाम को ही मेले के गेट नंबर-2 के पास बना एक डिजाइनर गेट भी अचानक गिर पड़ा। गेट पहले से झुका हुआ बताया जा रहा है। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया, हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई। प्रशासन ने तुरंत मलबा हटाकर रास्ता साफ कराया।

हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,a पढ़ें
Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,पढ़ें

39वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला जारी
गौरतलब है कि 39वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 31 जनवरी से शुरू हुआ है और 15 फरवरी तक चलेगा। मेले में भारत के 30 राज्यों के लगभग 1150 कलाकार और 46 देशों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इस हादसे के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं और प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *