pundri-murder-case: पूंडरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दहेज के लालची लोगों ने ऐसे की मासूम की हत्या, CCTV में कैद हुई दरिंदगी

Pundri Hatyakand: dahaej ke liye patni ki hatya

pundri-murder-case: पूंडरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दहेज के लिए प्रताड़ना झेल रही महिला ज्योति की हत्या 20 हजार रुपए की मांग को लेकर की गई। आरोप है कि पति ने लकड़ी की फट्‌टी से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का 8 मिनट 46 सेकेंड का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला की चीख-पुकार साफ सुनी जा सकती है।


20 हजार रुपए की मांग, दुकान में नुकसान का बहाना

मृतका के पिता वेद प्रकाश ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति को पिछले काफी समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपी पति सुरजीत बार-बार यह कहकर पैसे मांगता था कि उसकी कपड़ों की दुकान में नुकसान हो गया है और मायके से पैसे लेकर आने को दबाव बनाता था।
वेद प्रकाश के अनुसार, 20 हजार रुपए की मांग को लेकर ही 2 फरवरी को ज्योति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।


2017 में हुई थी शादी, दो छोटे बच्चों की मां थी ज्योति

ज्योति के पिता ने बताया कि बेटी की शादी 4 मार्च 2017 को गांव डूलियाणी निवासी सुरजीत के साथ की थी। शादी के बाद ज्योति के दो बच्चे हुए—एक 7 साल का बेटा दक्ष और 5 साल की बेटी दीक्षा
शुरुआती चार साल तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन 2021 के बाद से हालात बदलने लगे

Haryana Private School:
Govt School Update: हरियाणा सरकार का नया नियम: अब स्कूल खुद करा सकेंगे मरम्मत, नहीं लेनी होगी अनुमति

img 20260203 wa0023 1770103615

2021 से शुरू हुआ दहेज उत्पीड़न

वेद प्रकाश का कहना है कि वर्ष 2021 में सुरजीत ने ज्योति को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। वह उसके साथ मारपीट करता था। इस संबंध में पहले भी पुलिस में शिकायत दी गई थी।
उस समय पंचायत हुई थी, जिसमें सुरजीत ने माफी मांगी और समझौता हो गया। इसके बाद ज्योति दोबारा ससुराल चली गई, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई।


2 फरवरी को हुई बेरहमी से पिटाई

2 फरवरी को सुरजीत ने लकड़ी की फट्‌टी से ज्योति की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान घर में ससुर ईश्वर सिंह, सास बीरमति, ननद गुरमीत और देवर विंद्र भी मौजूद थे।
पिटाई के बाद ज्योति को गंभीर हालत में चारपाई पर डाल दिया गया।


ससुर ने फोन कर मायके वालों को बुलाया

मारपीट के बाद ज्योति के ससुर ईश्वर सिंह ने उसके मायके वालों को फोन कर कहा कि अपनी बेटी को ले जाओ। जब पिता वेद प्रकाश मौके पर पहुंचे तो ज्योति गंभीर रूप से घायल अवस्था में चारपाई पर पड़ी थी।
परिजन उसे तुरंत कैथल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान ज्योति ने दम तोड़ दिया।

Patwari
Govt Scheme Haryana: बड़ा अपडेट, अब पटवारी करेंगे डिजिटल सर्वे,सरकार देगी 4,156 स्मार्ट टैबलेट

CCTV में कैद दरिंदगी, “हाय मम्मी… मर गई” की चीखें

घटना का 8 मिनट 46 सेकेंड का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और भयावह बना दिया है। वीडियो में साफ सुनाई देता है कि ज्योति बंद कमरे में “हाय मम्मी, हाय… मर गई” जैसी चीखें मारकर बचाने की गुहार लगा रही है।
उसकी चीखें सुनकर पड़ोसी घर के बाहर जमा हो जाते हैं और दरवाजा खोलने के लिए कहते हैं।


पड़ोसियों ने किया बीच-बचाव का प्रयास

वीडियो में दिख रहा है कि पड़ोसी दरवाजा खटखटाते हैं, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला जाता। बाहर खड़ी महिलाएं दरवाजा तोड़ने की बात कहती हैं।
काफी मशक्कत के बाद एक युवक दरवाजा खोलता है और अंदर जाकर सुरजीत को बाहर खींचकर लाता है। उस वक्त सुरजीत के हाथ में फट्‌टी थी।


देवर हाथ में पाइप लेकर घर में घुसा

CCTV फुटेज में यह भी सामने आया है कि ज्योति का देवर पाइप लेकर घर के अंदर जाता है। इसके कुछ ही समय बाद ज्योति की चीखें फिर से सुनाई देती हैं।
इस दौरान ननद बाहर खड़ी रहती है और बाद में दरवाजा दोबारा बंद कर देती है, जिससे घटना और गंभीर हो जाती है।

Haryana Kisan: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, खेतों में सोलर पंप लगवाने में के लिए सरकार ने मांगे आवेदन, देखें
Haryana Farmer News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस जिले के किसानों को मिले 457 ट्यूबवेल कनेक्शन

पिता का आरोप: मायके को लेकर दिए जाते थे ताने

वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले ज्योति को लगातार ताने देते थे। उससे कहा जाता था कि “तेरे मायके वालों के पास कुछ नहीं है।”
जब वह मायके से कपड़े लेकर आती थी, तो कहा जाता था कि “गंदे कपड़े लेकर आई है” और बाजार से नए कपड़े लाने के लिए मजबूर किया जाता था।


पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

पूंडरी थाने के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि ज्योति के पति सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। फट्‌टी और पाइप को बरामद कर लिया गया है।


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गंभीर चोटों के कारण ही ज्योति की मौत हुई
पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम-फरीदाबाद के बीच बड़ा बदलाव!
Pachgaon Metro Corridor: पचगांव मेट्रो परियोजना: 32 KM की मेट्रो और 28 स्टेशन, अब बदलेगा गुरुग्राम का नक्शा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *