Haryana CM Saini: हरियाणा के सीएम सैनी ने दिए इस अधिकारी पर कार्रवाई के आदेश, अधिकारी-कर्मचारियों को पड़ी फटकार

Nayab Saini: सरकार में चला नायब राज,

Haryana CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फर्जी बिलों पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाने वाले वन विभाग के अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश लाडवा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिए गए।

रिटायर्ड फौजी से फर्जी बिलों पर साइन कराने का आरोप

मुख्यमंत्री को दी गई शिकायत में गुरमीत ने बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में वन विभाग में कार्यरत है। विभाग का एक अधिकारी उस पर फर्जी बिलों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहा है। जब गुरमीत ने इस पर आपत्ति जताई, तो अधिकारी ने उसे कार्रवाई का डर दिखाया।
मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

Pipli Kisan Rally: पीपली अनाज मंडी में आज किसान-मजदूर जनक्रांति रैली, पुलिस ने डायवर्ट किए ये रूट, घर से निकलने से पहले देखें
Pipli Kisan Rally: पीपली अनाज मंडी में आज किसान-मजदूर जनक्रांति रैली, पुलिस ने डायवर्ट किए ये रूट, घर से निकलने से पहले देखें

लाडवा विधानसभा में लापरवाही पर अधिकारी-कर्मचारियों को फटकार

जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब कोई नागरिक अपनी समस्या लेकर आता है तो अधिकारी तुरंत संज्ञान लेकर उसका समाधान करें।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता को बार-बार चक्कर कटवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

225 से अधिक शिकायतें सुनीं, मौके पर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम के दौरान करीब 225 जनसमस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।

Haryana Private School:
Govt School Update: हरियाणा सरकार का नया नियम: अब स्कूल खुद करा सकेंगे मरम्मत, नहीं लेनी होगी अनुमति

भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि कलाल माजरा निवासी सुभाष की सोलर लाइट परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर दोषी अधिकारियों की रिपोर्ट भेजी जाए।
इसके साथ ही टाटकी नर्सरी के खिलाड़ियों को डाइट का पैसा न मिलने के मामले में भी जांच के आदेश दिए गए। शिकायतकर्ता बलजिंदर ने बताया कि 15 जून 2024 से खिलाड़ियों को डाइट राशि नहीं मिल रही

ठगी, बिजली चोरी और सप्लाई से जुड़े मामलों पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि ठगी के मामले में आरोप सिद्ध होने पर आरोपी की संपत्ति अटैच की जाए।
वहीं राजीव की शिकायत पर बिजली विभाग को जांच के आदेश दिए गए कि जब परिवार वहां रहता ही नहीं, तो बिजली चोरी का केस कैसे दर्ज हुआ
इसके अलावा कलाल माजरा निवासी महेंद्र की शिकायत पर उनके डेरे में रहने वाले 20 घरों को बिजली सप्लाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Patwari
Govt Scheme Haryana: बड़ा अपडेट, अब पटवारी करेंगे डिजिटल सर्वे,सरकार देगी 4,156 स्मार्ट टैबलेट

आर्थिक सहायता और सामाजिक सरोकार

मुख्यमंत्री को वीरपाल ने शिकायत में बताया कि वह विकलांग है और माता-पिता के निधन के बाद बहन की शादी के लिए आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री ने उसकी बहन की शादी के लिए आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
इसी तरह रजनी की शिकायत पर उपायुक्त को लीड बैंक मैनेजर से समन्वय कर मदद करने के निर्देश दिए गए।

कॉलोनियों के वैधीकरण और मूलभूत सुविधाओं का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कॉलोनियां एलिजिबिलिटी पूरी करती हैं, उन्हें जल्द वैध घोषित किया जाएगा और उसके बाद वहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
लाडवा शहर में सीवर पाइप लीक के मामले पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शाम तक समस्या दूर करने के निर्देश दिए।

Haryana Kisan: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, खेतों में सोलर पंप लगवाने में के लिए सरकार ने मांगे आवेदन, देखें
Haryana Farmer News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस जिले के किसानों को मिले 457 ट्यूबवेल कनेक्शन

बुढ़ापा पेंशन पर स्पष्ट निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में 60 वर्ष की आयु पूरी होने और आयु सत्यापन के बाद बिना आवेदन के बुढ़ापा पेंशन दी जा रही है। पेंशन कटने से संबंधित शिकायतों का विभागीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *