Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, लड़का-लड़की की मौत

Singla

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले के गांव ज्योतिसर के समीप एसवाईएल नहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार नहर में गिरने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय युवक का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है। मृतका की पहचान पेहवा निवासी आरूषी के रूप में हुई है, जो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। वहीं लापता युवक की पहचान पेहवा निवासी वरुण सिंगला (22) के तौर पर हुई है, जो चंडीगढ़ से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार HR 05 AT 5542 तेज रफ्तार में थी और जोर से नहर में कूदती हुई दिखाई दी। सूचना मिलते ही प्रसिद्ध गोताखोर परगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। कार सोहन लाल के नाम पर पंजीकृत है, जो तरावड़ी के पास शिव मंदिर के नजदीक का रहने वाला बताया गया है।

Pipli Kisan Rally: पीपली अनाज मंडी में आज किसान-मजदूर जनक्रांति रैली, पुलिस ने डायवर्ट किए ये रूट, घर से निकलने से पहले देखें
Pipli Kisan Rally: पीपली अनाज मंडी में आज किसान-मजदूर जनक्रांति रैली, पुलिस ने डायवर्ट किए ये रूट, घर से निकलने से पहले देखें

गोताखोरों को कार से आरूषी का शव बरामद हुआ, जबकि वरुण सिंगला का कोई सुराग नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक कार से बाहर निकलने की कोशिश में नहर में डूब गया। पुलिस और गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश लगातार जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरूषी के शव को एलएनजेपी अस्पताल (LNJP) कुरुक्षेत्र के शवगृह में रखवाया गया है। युवती की जेब से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। वहीं युवक की मां ने बताया कि वरुण घर से कपड़े लाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

Haryana Private School:
Govt School Update: हरियाणा सरकार का नया नियम: अब स्कूल खुद करा सकेंगे मरम्मत, नहीं लेनी होगी अनुमति

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह हादसा था या आत्महत्या—इस पहलू पर भी जांच की जा रही है। घटना के बाद से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है और क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Patwari
Govt Scheme Haryana: बड़ा अपडेट, अब पटवारी करेंगे डिजिटल सर्वे,सरकार देगी 4,156 स्मार्ट टैबलेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *