Haryana IAS Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

Haryana: फिर हुए बड़े लेवल पर तबादलें

Haryana IAS Transfer: हरियाणा सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए ब्यूराक्रेसी में फेरबदल किया है। सरकार की ओर से जारी ट्रांसफर सूची में छह आईएएस अधिकारियों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

2007 बैच के आईएएस अधिकारी प्रकाश गुप्ता को हिसार कमिश्नर के साथ-साथ अर्बन स्टेट डिपार्टमेंट का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 2018 बैच के आईएएस और रोहतक के उपायुक्त सचिन गुप्ता को सिंचाई विभाग का एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया है।

Gurugram Metro New Line A new metro line will be built in
Gurugram Metro New Line: गुरुग्राम में बनेगी नई मेट्रो लाइन, जानिए किन-किन सेक्टरों से गुजरेगी लाइन

इसी बैच की आईएएस अधिकारी अपराजिता, जो वर्तमान में कैथल जिले की उपायुक्त हैं, उन्हें इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के महानिदेशक एवं सचिव अंशज सिंह को नरहरि सिंह बांगड़ के स्थान पर नागरिक उड्डयन सलाहकार एवं सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Haryana: Board Biwani
School Timing Change: हरियाणा के स्कूलों का समय बदला, 9 मार्च से लागू होगा नया नियम

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम को हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली का भी प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं जिला नगर आयुक्त अंबाला एवं नगर निगम अंबाला के आयुक्त वीरेंद्र लाठर को शिकायत निवारण विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

नरहरि सिंह बांगड़ के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। नागरिक उड्डयन सलाहकार एवं सचिव के पद से मुक्त होने के बाद वे मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

ड्यूटी में लापरवाही पर 7 पर्यवेक्षक हटाए
Haryana Board 2026: हरियाणा बोर्ड की सख्ती: नकल करते 30 छात्र पकड़े, ड्यूटी में लापरवाही पर 7 पर्यवेक्षक हटाए

👤 तबादला सूची और नई जिम्मेदारियाँ

अधिकारी का नामनई पोस्टिंगअतिरिक्त जानकारी
रवि प्रकाश गुप्ता (IAS, 2007)हिसार कमिश्नर और अर्बन स्टेट डिपार्टमेंट के सचिवअर्बन स्टेट विभाग में खाली पद पर नियुक्ति
अंशज सिंह (IAS, 2008)नागरिक उड्डयन सलाहकार और सचिवनरहरि सिंह बांगड़ के स्थान पर
विक्रम (IAS, 2014)हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली के एमडी और DHBVN के एमडीचंद्रशेखर खरे को relieve किया गया
वीरेंद्र लाठर (IAS, 2014)शिकायत निवारण विभाग में विशेष सचिव, साथ ही अंबाला नगर आयुक्ततीन जिम्मेदारियाँ बरकरार
शकुंतला गुप्ता (IAS, 2018)सिंचाई विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी और HSMITC की एमडीरोहतक की डीसी बनी रहेंगी
अपराजिता (IAS, 2018)IT, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी और डायरेक्टरकैथल की डीसी बनी रहेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *