India Pakistan Match Boycott: पाकिस्तान ने किया बॉयकॉट का ऐलान, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से नही खेलेगा पाक

INDO PAK

India Pakistan Match Boycott: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला नहीं होगा। पाकिस्तान सरकार ने रविवार शाम आधिकारिक रूप से भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट का ऐलान कर दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में खेला जाना था।

हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि यदि नॉकआउट चरण में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आते हैं, तो उस स्थिति में पाकिस्तान की टीम मैच खेलेगी या नहीं। सरकार ने फिलहाल सिर्फ लीग स्टेज के मुकाबले को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है।

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। सरकार के इस फैसले के बाद भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है।

दरअसल, पाकिस्तान ने यह कदम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के एक फैसले के विरोध में उठाया है। ICC ने 24 जनवरी को बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करते हुए उसकी जगह स्कॉटलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल करने का फैसला किया था। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि बांग्लादेश को हटाने का फैसला राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से जुड़ा है, जिसका वह विरोध कर रही है।

1 april digital
Digital Payment Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे डिजिटल पेमेंट के नियम, RBI के नए सुरक्षा प्रावधान लागू

पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर अपने बयान में कहा,
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।”

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान टूर्नामेंट के अन्य मुकाबले खेलेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार जारी रहेगा।

भारत पाकिस्तान मैच बॉयकॉट,

प्रधानमंत्री से मिले थे PCB चीफ

भारत के खिलाफ मुकाबले और वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोमवार, 26 जनवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस बैठक में टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी और भारत के खिलाफ मैच को लेकर विस्तार से चर्चा हुई थी।

मुलाकात के बाद PCB चीफ ने संकेत दिए थे कि इस मुद्दे पर शुक्रवार या सोमवार तक अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। अब रविवार को पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक रूप से भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट की घोषणा कर दी है।

holiday 1
21 March Holiday: 21 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद

ICC के सामने बढ़ी चुनौती

पाकिस्तान के इस फैसले के बाद ICC के सामने टूर्नामेंट के शेड्यूल और पॉइंट्स सिस्टम को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे हाई-व्यूअर मैच माना जाता है, ऐसे में इसके न होने से आयोजन पर भी असर पड़ सकता है।

बॉयकॉट के बाद बदला ग्रुप स्टेज का समीकरण

भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट के बाद ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें अब 3-3 मैच ही खेलेंगी। भारत-पाकिस्तान मुकाबला रद्द होने के कारण दोनों टीमों के कार्यक्रम में यह बदलाव किया गया है।

पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज में

  • 7 फरवरी को नीदरलैंड
  • 10 फरवरी को अमेरिका
  • 18 फरवरी को नामीबिया

के खिलाफ अपने मुकाबले खेलेगी।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
ration kerosene update: केरोसिन को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्यों को जारी हुआ नया आदेश

वहीं टीम इंडिया

  • 7 फरवरी को अमेरिका
  • 12 फरवरी को नामीबिया
  • 18 फरवरी को नीदरलैंड

से भिड़ने वाली है।

भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने से ग्रुप के पॉइंट्स टेबल और क्वालिफिकेशन समीकरण पर भी असर पड़ सकता है, जिस पर आगे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से स्थिति स्पष्ट की जाएगी।


वर्ल्ड कप में भारत को सिर्फ एक बार हरा सका है पाकिस्तान

टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहद कमजोर रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो बड़े टूर्नामेंट्स में भारत ने लगभग हर बार पाकिस्तान पर दबदबा बनाए रखा है।

छुट्टियांं
10 March Holiday: आज छुट्टी है या नहीं? 10 मार्च को खुलेंगे बैंक, स्कूल और बाजार – जानिए पूरी स्थिति

टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं,

  • भारत ने 7 मैच जीते
  • पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत मिली है।

वहीं वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक खेले गए सभी 8 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *