Today Silver Gold Price: आज फिर आया बड़ा क्रैश, चांदी आज फिर हुई धड़ाम, सोने का रेट भी गिरा

आज भी चांदी का रेट हुआ धड़ाम

Today Silver Gold Price: सोने-चांदी के ताज़ा भाव जारी हो गए हैं और आज एक बार फिर कीमतों में बड़ा क्रैश देखने को मिला है। Budget 2026 के दिन भारी गिरावट के बाद सोमवार को जैसे ही MCX पर वायदा कारोबार की शुरुआत हुई, वैसे ही सोना और चांदी दोनों और सस्ते हो गए।

एक तरफ जहां 1 किलो चांदी करीब 16,000 रुपये तक टूट गई, वहीं दूसरी ओर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया।

kurukshetra uni
Kurukshetra University News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सेंट्रल कैंटीन सील, ठेकेदार का लाइसेंस रद्द, जानें पूरा मामला

📉 चांदी के ताजा भाव

चांदी की कीमतें पहली बार 4 लाख रुपये के पार जाने के बाद से लगातार गिरावट के दौर में हैं। Budget 2026 वाले दिन करीब 9 फीसदी से ज्यादा टूटने के बाद सोमवार को MCX पर ट्रेडिंग शुरू होते ही चांदी और सस्ती हो गई।

  • बीते दिन चांदी 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी
  • सोमवार को बाजार खुलते ही यह 2,55,652 रुपये पर आ गई
  • कुछ ही मिनटों में गिरकर 2,49,713 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई

इस तरह चांदी वायदा में 15,943 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते
Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते

अब तक इतनी सस्ती हो चुकी है चांदी

MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ने हाल ही में 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।
लेकिन इस रिकॉर्ड स्तर से अब तक चांदी की कीमत में करीब 1,70,335 रुपये की गिरावट आ चुकी है।


📉 सोने के ताजा भाव

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। बजट वाले दिन सोना करीब 13,000 रुपये तक टूट गया था, हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी भी देखने को मिली।

rajyasabha
Haryana Rajya Sabha Result: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: काउंटिंग में देरी, कांग्रेस विधायक का वोट रद्द
  • रविवार को सोना 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था
  • सोमवार को MCX पर खुलते ही गिरकर 1,43,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया

इस तरह 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,432 रुपये सस्ता हो गया।

अब तक कितना सस्ता हो चुका है सोना?

सोने ने भी हाल ही में जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का नया ऑल टाइम हाई बनाया था।
लेकिन इस ऊंचे स्तर से अब तक सोना करीब 49,775 रुपये सस्ता हो चुका है।

जिला परिषद की बैठक में बवाल: वाइस चेयरमैन और पार्षद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे
Rohtak Zila Parishad fight: जिला परिषद की बैठक में बवाल: वाइस चेयरमैन और पार्षद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

बजट के बाद आई इस तेज गिरावट ने सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ा दी है। जहां कुछ निवेशक इसे खरीदारी का मौका मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग आगे और गिरावट की आशंका जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *