Silver Gold Price Hike: आज भी सोना-चांदी दाम ने लगाई छलांग, लगातार दूसरे दिन हुई चांदी महंगी, ताजा रेट जारी

सोने-चांदी के दाम ने छुआ आसमान

Silver Gold Price Hike: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। मंगलवार, 4 फरवरी 2026 को MCX पर दोनों कीमती धातुओं में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जिससे भाव एक बार फिर तेजी से ऊपर चढ़ते नजर आए। शुरुआती कारोबार में सोना 3% से ज्यादा और चांदी करीब 5% तक मजबूत हुई है।

हालांकि आज आई इस रिकवरी के बावजूद, 29 जनवरी को बने रिकॉर्ड हाई की तुलना में सोना और चांदी अब भी सस्ते स्तरों पर उपलब्ध हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए यह ‘बाय ऑन डिप्स’ का अच्छा मौका माना जा रहा है।

यानी आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में MCX पर सोना करीब 7,000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमत में 16,000 रुपये प्रति किलो तक की तेज उछाल दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कारोबार के दौरान करीब 6 फीसदी की तेजी देखी गई, जो नवंबर 2008 के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है।

holiday 1
21 March Holiday: 21 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद

MCX पर सोने-चांदी का हाल

MCX पर 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,53,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को यह 1,58,420 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,56,553 रुपये का निचला स्तर और 1,60,755 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। सुबह करीब 10:30 बजे सोना 5,829 रुपये यानी 3.79 फीसदी की तेजी के साथ 1,59,638 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

वहीं 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी भी जोरदार तेजी के साथ खुली। सुबह चांदी की कीमत में करीब 16,000 रुपये का उछाल आया। 10:30 बजे तक चांदी 14,692 रुपये की तेजी के साथ 2,82,707 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

सर्राफा बाजारों में चांदी की जोरदार छलांग

देशभर के सर्राफा बाजारों में आज चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में चांदी का भाव करीब ₹3,200 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
वहीं बेंगलुरु और हैदराबाद में 100 ग्राम चांदी की कीमत ₹32,000 और 1 किलो चांदी ₹3,20,000 के आसपास दर्ज की गई। केरल और पुणे में भी यही भाव देखने को मिल रहे हैं।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
ration kerosene update: केरोसिन को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्यों को जारी हुआ नया आदेश

रिकॉर्ड हाई से कितनी सस्ती है कीमत?

MCX पर आज की तेजी के बावजूद सोना और चांदी अभी भी अपने ऑल-टाइम हाई से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से आने वाले समय में कीमतों में फिर मजबूती आ सकती है।

दिग्गज बैंकों का सोने पर बड़ा भरोसा

गोल्ड को लेकर ग्लोबल बैंकों का आउटलुक बेहद पॉजिटिव बना हुआ है।

  • UBS और JP Morgan का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोना $6,200–$6,300 प्रति औंस तक जा सकता है।
  • Deutsche Bank ने साल के अंत तक $6,000 का लक्ष्य दिया है।
  • Citi Bank ने Q1 2026 के लिए औसत कीमत $5,000 रखी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के बावजूद, लंबी अवधि में सोना और चांदी दोनों मजबूत निवेश विकल्प बने रहेंगे

छुट्टियांं
10 March Holiday: आज छुट्टी है या नहीं? 10 मार्च को खुलेंगे बैंक, स्कूल और बाजार – जानिए पूरी स्थिति

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका-ईरान तनाव, वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है। इसका सीधा फायदा सोने और चांदी को मिल रहा है। बाजार जानकारों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में और मजबूती देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *