PM-KISAN YOJANA: किसानों के खाते में कब आएगी 22वीं किस्त? किस्त पर बड़ा अपडेट, जानें संभावित तारीख

KISANN

PM-KISAN YOJANA: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत अब तक देशभर के किसानों के बैंक खातों में 21 किस्तों की आर्थिक सहायता भेजी जा चुकी है, लेकिन 22वीं किस्त को लेकर किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस योजना के तहत हर साल किसानों को कुल ₹6,000 की सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है — हर किस्त ₹2,000 की होती है।

Holiday 18 FEb
18 February Holiday: 18 फरवरी की छुट्टी! कल बंद रहेंगे बैंक, पढ़िए पूरी खबर

किसानों को अब 22वीं किस्त की रकम मिलने की उम्मीद है। हालांकि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने अभी तक इस किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह किस्त मार्च 2026 में किसानों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है।

पिछली यानी 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी और किसानों के खातों में 19 नवंबर, 2025 को ₹2,000 सीधे ट्रांसफर किए गए थे। इस किस्त का लाभ भारत के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला था।

Modi cabinet
Delhi Haryana news: बड़ी खबर: दिल्ली-हरियाणा सहित 4 राज्यों में 389 KM रेल नेटवर्क, 18,509 करोड़ के प्रोजेक्ट्स मंजूर

किसान किस्त कब पाएंगे?
22वीं किस्त की तारीख:

  • फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च 2026 के दौरान पैसा किसानों के खातों में ट्रांसफर होने की संभावना है
  • इस किस्त में भी ₹2,000 का भुगतान होने की उम्मीद है

किसान किसे मिलेगा लाभ?

baramputra
NH15 project: भारत में पहली बार! ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी ऐसी सुरंग, जिसमें दौड़ेंगी ट्रेन और कार, केंद्र की मंजूरी
  • जिन किसानों के नाम पर खेती योग्य जमीन है
  • जिनके बैंक खाते उनके आधार से लिंक हैं
  • और जिनकी KYC (e-KYC) पूरी है — केवल वही किसान इस किस्त का लाभ पा सकते हैं
  • यदि KYC या अन्य विवरण पूरा नहीं है, तो धनराशि नहीं मिलेगी और किसान को पहले अपनी प्रोफ़ाइल अपडेट करनी होगी

कैसे करें KYC?
किसान पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर e-KYC ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं।

  • यहां अपने मोबाइल नंबर को दर्ज कर
  • OTP वेरिफिकेशन पूरा करना होगा
  • अगर यह ऑनलाइन नहीं होता, तो किसान नज़दीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक के माध्यम से अपना KYC पूरा कर सकते हैं

किसानों के लिए सुझाव:

इन 3 राज्यों में चमकेंगे हाईवे, केंद्र सरकार ने किए
Highway Upgrade: इन 3 राज्यों में चमकेंगे हाईवे, केंद्र सरकार ने किए 11,000 करोड़ मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला!
  • अपना आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक करें
  • ई-KYC समय से पूरा करें
  • अपडेटेड जानकारी वेबसाइट पर दर्ज कराएँ
  • भुगतान की स्थिति नियमित रूप से चेक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *