Haryana News: हरियाणा के 10 जिलों में स्थापित होगी IMT, सीएम सैनी की बड़ी घोषणा

Nayab Saini: सरकार में चला नायब राज,

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में आईएमटी खरखोदा की तरह 10 जिलों में आईएमटी स्थापित करेंगे। इससे मेक इन इंडिया के साथ मेक इन हरियाणा का भी सपना साकार होगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत की नींव मजबूत करने के लिए राज्य सरकार हर कदम पर उद्यमियों के साथ हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और विकसित भारत के संकल्प को आईएमटी खरखोदा जैसे प्रोजेक्ट सिद्धि तक लेकर जा रहे हैं।

clarification by HSSC Chairman Himmat Singh
Haryana Jobs: HSSC के आज से अमान्य हो जाएंगे ये तीन सर्टिफिकेट, 1 अप्रैल से बनवाने होंगे नए दस्तावेज

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उद्यमियों को ऑनलाइन आवेदन करने पर सभी प्रकार की एनओसी सिंगल विंडो के माध्यम से 15 दिन के अंदर जारी करेगी। इसमें अगर कुछ अड़चन आती भी है तो उन अड़चनों को दूर करते हुए प्रदेश सरकार 30 दिन में एनओसी जारी कर देगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि दुनिया का सबसे बड़ा कार उत्पादन प्लांट खरखोदा आईएमटी में स्थापित होने जा रहा है, जो पूरा होने पर साल में दस लाख कारों का उत्पादन करेगा।

Haryana Staff Selection board Bharti
Haryana Govt Jobs: हरियाणा में 10 हजार सरकारी नौकरियों का बड़ा मौका! जल्द खुलेगा CET पोर्टल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवाओं का शुभारंभ करने, यमुनानगर में 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट का शिलान्यास करने आ रहे हैं प्रधानमंत्री के आगमन से प्रदेश के विकास की गति और तेज होगी।

Indian Railway: साउथ ईस्टर्न रेलवे में निकली वैकेंसी, यहां जाकर करें आवेदन
Indian Railway Jobs: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे में 19,884 पर होगी भर्ती, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *