Rohtak Zila Parishad fight: जिला परिषद की बैठक में बवाल: वाइस चेयरमैन और पार्षद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

जिला परिषद की बैठक में बवाल: वाइस चेयरमैन और पार्षद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

Rohtak Zila Parishad fight: हरियाणा के रोहतक में जिला परिषद की बैठक के दौरान जमकर हंगामा हो गया। बैठक में विकास कार्यों को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गई कि वाइस चेयरमैन और एक पार्षद के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई। दोनों के बीच कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई, जिससे बैठक का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।

बताया जा रहा है कि यह बैठक जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी, जिसमें एडीसी नरेंद्र कुमार और परिषद के 14 सदस्य भी मौजूद थे। बैठक के दौरान वार्डों में विकास कार्यों को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान वार्ड-13 के पार्षद सतीश ने अपने क्षेत्र में विकास कार्य न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन साल में उनके वार्ड में केवल 45 लाख रुपये के ही काम हुए हैं और बाकी फंड कहां खर्च हुआ, इसका जवाब दिया जाए।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

इस मुद्दे का समर्थन करते हुए वार्ड-8 के पार्षद धीरज मलिक ने भी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन से जवाब मांगा। इसी बात को लेकर वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा नाराज हो गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई।

बैठक के दौरान दोनों अपनी सीट से उठकर एक-दूसरे से भिड़ गए और कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करने लगे। अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता गया और मारपीट शुरू हो गई।

kurukshetra uni
Kurukshetra University News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सेंट्रल कैंटीन सील, ठेकेदार का लाइसेंस रद्द, जानें पूरा मामला

हंगामा बढ़ने के बाद पार्षद धीरज मलिक बैठक से बाहर चले गए। आरोप है कि वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा गुस्से में डंडा लेकर उनके पीछे दौड़े और परिषद कार्यालय परिसर में उन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच में आकर किसी तरह उन्हें रोका और मामला शांत कराया।

इस पूरी घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वाइस चेयरमैन को पार्षद के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और डंडे से हमला करते हुए देखा जा सकता है। काफी देर तक चले इस हंगामे को आखिरकार चेयरमैन और एडीसी ने किसी तरह शांत कराया।

Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते
Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते

घटना के बाद जिला परिषद की बैठक में हुए इस बवाल की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

rajyasabha
Haryana Rajya Sabha Result: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: काउंटिंग में देरी, कांग्रेस विधायक का वोट रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *