LPG Cylinder Price Hike:महंगाई का बड़ा झटका: घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, अब इतने रुपये देना होगा

गैस सिलेंडर के बढ़े दाम

LPG Cylinder Price Hike: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई है। इससे पहले यह सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा था।

नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों से पैदा हुए तनाव के बीच यह बढ़ोतरी की गई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ सकता है।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात
Price Hike: त्योहारों के बीच महंगाई का बड़ा झटका, गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी

LPG उत्पादन बढ़ाने का निर्देश

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने की खबर ऐसे समय आई है जब सरकार ने शुक्रवार को सभी एलपीजी रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसमें सरकारी और निजी दोनों रिफाइनरियां शामिल हैं।

ईरान से जुड़े तनाव के कारण दुनिया भर में ऊर्जा संकट की आशंका जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है।

kurukshetra uni
Kurukshetra University News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सेंट्रल कैंटीन सील, ठेकेदार का लाइसेंस रद्द, जानें पूरा मामला

सरकार ने किया आश्वस्त

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत में फिलहाल ऊर्जा की कमी नहीं है, भले ही पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई हो। उन्होंने कच्चे तेल की आपूर्ति में संभावित रुकावटों को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच यह भरोसा दिलाया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार भारत के पास फिलहाल पर्याप्त गैस और पेट्रोलियम उत्पादों का भंडार मौजूद है। देश में कच्चा तेल, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है। साथ ही तेल कंपनियां जरूरत पड़ने पर गल्फ क्षेत्र के बाहर के देशों से भी आयात कर रही हैं।

Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते
Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते

कितनी बढ़ी LPG की कीमत?

  • 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर में 60 रुपये की बढ़ोतरी
  • दिल्ली में कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये
  • नई दरें 7 मार्च से लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *