Chandigarh Traffic Alert: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! चंडीगढ़ में 8 घंटे बंद रहेंगे ये रूट, जानिए कौन-कौन से मार्ग रहेंगे बंद

Haryana: ए़डवाइजरी जारी, जानिए कहां लगेगा जाम

Chandigarh Traffic Alert 1 मार्च को आयोजित होने वाली चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन के चलते शहर में सुबह 3 बजे से 11 बजे तक यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से निर्धारित रूट और डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार कैम्बाला और कांसल की ओर से उत्तर मार्ग (सुखना लेक साइड) की तरफ आने वाले रास्ते बंद रहेंगे। क्लब स्माल चौक से लेक की ओर जाने वाला मार्ग भी बंद रहेगा। न्यू बैरिकेड चौक से ओल्ड बैरिकेड चौक तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

coridor
Haryana Superfast Corridor: हरियाणा में बनेगा सुपरफास्ट कॉरिडोर! दो राज्यों के बीच सफर होगा आसान, विधानसभा में CM सैनी का बड़ा ऐलान

सेक्टर-4, सेक्टर-5 और एमएलए हॉस्टल गेट से उत्तर मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते भी बंद रहेंगे। सेक्टर-27/28 लाइट प्वाइंट से ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा।

मध्य मार्ग (ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से पीजीआई की ओर) पर एक तरफ का रास्ता मैराथन धावकों के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि दूसरी ओर नियंत्रित दो-तरफा यातायात चलेगा। कार्यक्रम के दौरान मध्य मार्ग और जन मार्ग (मटका चौक से ओल्ड बैरिकेड चौक) का उपयोग न करने की सलाह दी गई है।

Metro Job: दिल्ली मेट्रो में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा के पाएं नौकरी
Delhi Metro Station Name Change: दिल्ली मेट्रो में बड़ा बदलाव! 9 स्टेशनों के नाम बदले, देखिए पूरी लिस्ट

कैम्बाला और कांसल की ओर से आने वाले वाहन नयागांव के रास्ते शहर में प्रवेश करें। ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 जाने वाले वाहन मॉडल लाइट प्वाइंट मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। सेक्टर-11/15 अंडरब्रिज आमजन के लिए खुला रहेगा।

🚗 पार्किंग व्यवस्था

चंडीगढ़ वार मेमोरियल और लेक क्लब पार्किंग में वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। आगंतुक लेक क्लब के सामने निर्धारित सार्वजनिक पार्किंग का उपयोग करें।

हरियाणा सरकार के खातों से 590 करोड़ गायब! बैंक के 4 कर्मचारी सस्पेंड, जानिए पूरा मामला
Haryana govt funds: हरियाणा सरकार के खातों से 590 करोड़ गायब! बैंक के 4 कर्मचारी सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागी पीजीआई गेट नंबर-3 से प्रवेश कर गेट नंबर-2 (न्यू ओपीडी गेट) होते हुए पीईसी पार्किंग क्षेत्र तक पहुंचेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी अवश्य लें।

CBSE 2026 Rules: Board rules will change from 2026,
CBSE 2026 Rules: 2026 से बदल जाएंगे बोर्ड के नियम, क्या आपने बनवाई APAAR ID?, छात्रों के लिए जरूरी सूचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *