Bank Holidays February 2026: फरवरी का महीना आधा बीत चुका है और अब बचे हुए दिनों में कई तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, केवाईसी अपडेट, नकद लेन-देन या लोन से संबंधित कागजी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची देख लेना बेहद जरूरी है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले ही बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है, जिसमें स्पष्ट बताया जाता है कि किस दिन और किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। कई बार लोग बिना जानकारी के बैंक पहुंच जाते हैं और छुट्टी होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। इसलिए पहले से जानकारी रखना जरूरी है, ताकि समय और मेहनत दोनों बचाई जा सके।
फरवरी में कई दिन बंद रहेंगे बैंक
आधी फरवरी के बाद अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर लगभग छह दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इनमें रविवार, चौथा शनिवार और क्षेत्रीय त्योहारों से जुड़ी छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि इन दिनों ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी, जिससे डिजिटल लेन-देन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इन तारीखों को नोट कर लें
- 15 फरवरी – रविवार और महाशिवरात्रि के कारण कई स्थानों पर अवकाश
- 18 फरवरी – लोसार पर्व के कारण सिक्किम (गंगटोक) में बैंक बंद
- 19 फरवरी – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के कारण महाराष्ट्र में बैंक बंद
- 20 फरवरी – राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद
- 22 फरवरी – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 28 फरवरी – चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद
इसके अलावा कुछ स्थानों पर महाशिवरात्रि और अन्य स्थानीय आयोजनों के कारण भी छुट्टियां देखी गई हैं, जिससे पूरे महीने का बैंकिंग शेड्यूल प्रभावित हुआ है।
क्षेत्रीय त्योहारों का असर
भारत जैसे विविधता वाले देश में कई छुट्टियां क्षेत्रीय त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के आधार पर घोषित की जाती हैं। उदाहरण के तौर पर 18 फरवरी को सिक्किम में लोसर पर्व मनाया जाएगा, जो बौद्ध समुदाय का पारंपरिक नववर्ष है। इसी तरह 19 फरवरी को महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर अवकाश रहता है।
पहले से करें प्लानिंग
विशेषज्ञों का कहना है कि बैंक से जुड़े जरूरी कामों को टालने के बजाय पहले से योजना बना लेना बेहतर होता है। खासकर परीक्षा, सरकारी काम या व्यवसाय से जुड़े लेन-देन के लिए समय पर बैंकिंग सेवाएं जरूरी होती हैं।
अगर आपको फरवरी में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही अपनी योजना बना लें। इससे आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है और जरूरी काम भी समय पर पूरा हो जाएगा।
