Radha Soami Satsang : डेरा ब्यास जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे ने किया खास इंतज़ाम, तुरंत पढ़ें पूरी खबर

byas

Radha Soami Satsang: डेरा ब्यास जाने वाली संगत के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल ने राधा स्वामी सत्संग दिवस के दौरान ब्यास से फिरोजपुर कैंट के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक परमजीत सिंह सैनी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04612 फरवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक कुल 18 फेरे लगाएगी। यह विशेष अनारक्षित एकतरफा ट्रेन निर्धारित सत्संग दिवस के दौरान प्रत्येक रविवार को संचालित की जाएगी।

1 april digital
Digital Payment Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे डिजिटल पेमेंट के नियम, RBI के नए सुरक्षा प्रावधान लागू

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन ब्यास से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान कर शाम 5:25 बजे फिरोजपुर छावनी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव:
ढिलवां, हमीरा, करतारपुर, सुरानुस्सी, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना, जगराओं, मोगा और तलवंडी भाई।

holiday 1
21 March Holiday: 21 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद

इन तारीखों को चलेगी ट्रेन:

  • फरवरी: 15, 22
  • मार्च: 15, 22, 29
  • अप्रैल: 26
  • मई: 03, 10
  • जून: 21
  • सितंबर: 06, 13, 20
  • नवंबर: 01, 08, 15
  • दिसंबर: 13, 20, 27

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से सत्संग में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
ration kerosene update: केरोसिन को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्यों को जारी हुआ नया आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *