Gohana Accident: हरियाणा के गोहाना में एक साथ बुझ गए 4 घरों के दीपक, दर्दनाक सड़क हादसे में युवकों की मौत

Gohana Accident

Gohana Accident: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। शादी समारोह से लौट रहे सात युवकों की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत इलाज के लिए खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो और युवकों ने दम तोड़ दिया। दो घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, गाड़ी के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार हादसा घड़वाल से भावड़ रोड के बीच हुआ। काली स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

बताया जा रहा है कि रोहतक जिले के गांव जिंदरान निवासी संदीप की बहन की शादी गांव भावड़ में थी। शादी में भात भरने के लिए सातों दोस्त एक साथ गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। सभी युवक आपस में करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं और हर खुशी-गम में साथ रहते थे।

मृतकों की पहचान

हादसे में जिन युवकों की मौत हुई, उनकी पहचान इस प्रकार है:

  1. गोलू, निवासी घुसकानी (शादीशुदा)
  2. अंकुश पुत्र जयपाल, निवासी खिड़वाली (अविवाहित)
  3. दीपक पुत्र जगदीश, निवासी खिड़वाली (अविवाहित)
  4. साहिल पुत्र सतबीर, निवासी खिड़वाली (अविवाहित)

बताया जा रहा है कि सभी मृतकों की उम्र करीब 25 से 28 वर्ष के बीच थी।

kurukshetra uni
Kurukshetra University News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सेंट्रल कैंटीन सील, ठेकेदार का लाइसेंस रद्द, जानें पूरा मामला

घायलों की स्थिति

हादसे में घायल युवकों में शामिल हैं:

  1. अंकित पुत्र राजकिशन, निवासी खिड़वाली
  2. सागर पुत्र दया किशन, निवासी खिड़वाली

दोनों का पीजीआई खानपुर में इलाज चल रहा है।

वहीं मोहित पुत्र अशोक, निवासी खिड़वाली, हादसे में सुरक्षित बताया जा रहा है।

Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते
Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते

पुलिस कर रही जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *