Sonipat Breaking News: सोनीपत में फैली सनसनी, हाईवे के पास खेतों में मिला युवक का शव, सुबह काम पर पहुंचे लोगों ने देखा

Sensation spread in Sonipat, body of a young man found in fields near

Sonipat Breaking News: हरियाणा के सोनीपत जिले में हाईवे 334-बी के पास गांव खेवड़ा के नजदीक खेतों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना मिलते ही थाना बहालगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


खेतों में काम करने पहुंचे लोगों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार सुबह खेतों में काम करने पहुंचे लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

हरियाणा में बढ़ी पेंशन
Haryana Pension List 2026: हरियाणा में पेंशन बढ़ी! इन 13 कैटेगरी के लोगों को मिलेगा फायदा, देखें पूरी लिस्ट

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक वहां कैसे पहुंचा और घटना किन परिस्थितियों में हुई।


संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

प्रारंभिक जांच में युवक की मौत संदिग्ध लग रही है। घटनास्थल पर युवक की जैकेट और पर्स भी पास में पड़ा मिला है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ED RAID HARYANA
ED Raid Haryana: हरियाणा में ED की रेड, इलाके में अफरा-तफरी—जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी का रहने वाला था युवक

पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान अजय (उम्र करीब 19 वर्ष) निवासी गांव सेमरी चिकपिहानी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्र में प्रवासी मजदूर के रूप में काम करता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।


पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा। थाना बहालगढ़ पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Crate Breaking News Image 1280*720 JPG.. हरियाणा पुलिस के SHO लाइन हाजिर, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
Haryana Police Suspend: हरियाणा पुलिस के SHO लाइन हाजिर, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड—जानिए पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *