SBI recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2273 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 फरवरी 2026 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत 2050 नियमित पदों और 223 बैकलॉग पदों को भरा जाएगा।
सर्कल वाइज वैकेंसी डिटेल
SBI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न सर्कल में पदों का विवरण इस प्रकार है:
- अमरावती – 97
- बेंगलुरु – 200
- भोपाल – 97
- भुवनेश्वर – 80
- चंडीगढ़ – 103
- चेन्नई – 165
- गांधीनगर – 194
- गुवाहाटी – 68
- हैदराबाद – 80
- कोलकाता – 200
- जयपुर – 103
- लखनऊ – 200
- महाराष्ट्र – 194
- मुंबई मेट्रो – 143
- नई दिल्ली – 76
- तिरुवनंतपुरम – 50
कुल नियमित पद – 2050
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है।
मेडिकल, इंजीनियरिंग या CA की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
साथ ही संबंधित क्षेत्र की लोकल लैंग्वेज का ज्ञान होना आवश्यक है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी:
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC: 3 वर्ष
- PwD (जनरल): 10 वर्ष
उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 1996 से 31 दिसंबर 2004 के बीच होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 750 रुपए
- एससी / एसटी / पीएच: कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
- ऑनलाइन टेस्ट
- स्क्रीनिंग
- इंटरव्यू
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपए से 85,920 रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर New Registration पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म प्रिव्यू कर फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
