bomb threat schools India: मोहाली के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, इन स्कूलों को आया E-Mail, पुलिस अलर्ट

चंडीगढ मोहाली में अलर्ट

bomb threat schools India: पंजाब के मोहाली में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब शहर के करीब 10 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिली। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी और अभिभावकों को संदेश भेजकर स्थिति की जानकारी दी।

सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो कई स्थानों पर उन्हें गेट से ही वापस भेज दिया गया। बस से आने वाले विद्यार्थियों को भी सुरक्षित तरीके से घर भेजने की व्यवस्था की गई। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा गया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सावधानी के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

holiday 1
21 March Holiday: 21 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। विभिन्न स्कूलों में पुलिस टीमों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी और स्कूल परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। डीएसपी सिटी हरसिमरन बल स्वयं लर्निंग पाथ स्कूल पहुंचे, जबकि डीएसपी सिटी वन पृथ्वी चहल पैरागॉन स्कूल में जांच के लिए पहुंचे। पुलिस ने कई स्कूल परिसरों को अस्थायी रूप से सील कर तलाशी अभियान शुरू किया और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) गिन्नी दुग्गल ने बताया कि पैरागॉन स्कूल, लर्निंग पाथ स्कूल, माइंड ट्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल और इंडस सहित करीब 10 स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल प्राप्त हुई है। जिन स्कूलों को यह मेल मिली, उन्हें एहतियातन बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों को भी अपने आधिकारिक ई-मेल नियमित रूप से जांचने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
ration kerosene update: केरोसिन को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्यों को जारी हुआ नया आदेश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। साइबर सेल की टीम भी इस मामले की जांच में जुट गई है, ताकि धमकी देने वाले व्यक्ति या समूह तक जल्द पहुंचा जा सके। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से जांच पूरी सतर्कता के साथ की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 28 जनवरी को चंडीगढ़ के करीब 30 स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। उस समय पुलिस, बम स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियों ने कई घंटों तक जांच की थी, लेकिन किसी भी स्कूल में विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी।

छुट्टियांं
10 March Holiday: आज छुट्टी है या नहीं? 10 मार्च को खुलेंगे बैंक, स्कूल और बाजार – जानिए पूरी स्थिति

मोहाली की ताजा घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है, हालांकि प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि बच्चों और स्कूलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

महिलाओं के लिए खुशखबरी
Women 1000 Rupees Scheme: महिलाओं के लिए खुशखबरी! अब हर महीने सीधे खाते में आएंगे ₹1000-₹1500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *