Aaj Ka Rashifal 8 february 2026: मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अतिरिक्त आय के साधन बन सकते हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में समय कम दे पाने से लोगों को नाराज न होने दें। संध्या का समय मनोरंजन में बीतेगा। संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा। सुबह स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, जिससे आलस्य रहेगा। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और अधिकारी आप पर भरोसा दिखाएंगे। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए व्यवहार संयमित रखें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का अधिकांश समय शांति से बीतेगा। थोड़ी आर्थिक परेशानी हो सकती है, लेकिन मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में साझेदारों की दखलंदाजी से परेशानी हो सकती है। शाम के समय धन लाभ की संभावना है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल होंगी और कार्य पूरे होने लगेंगे। शाम तक धन की आमद हो सकती है और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज व्यापारिक व्यस्तता अधिक रहेगी, जिससे परिवार के लिए समय कम मिल पाएगा। वाणी और व्यवहार के बल पर सफलता मिलेगी। धन आगमन से प्रसन्नता रहेगी। संतान पर ध्यान देना आवश्यक है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
लापरवाही के कारण हानि हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन व्यवधान भी आएंगे। आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। शाम के समय कोई महत्वपूर्ण कार्य बनने से राहत मिलेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय में किए गए प्रयास सफल होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। परिवार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन वातावरण सामान्य बना रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज मानसिक शांति का अनुभव होगा। व्यवहार में मधुरता रखने से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा और मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मित्रों और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। गलतफहमियों से दूर रहें, अन्यथा विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा और संतान से सुखद समाचार मिल सकता है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। धन लाभ के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यों में देरी हो सकती है और धन लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। अनावश्यक यात्रा संभव है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घरेलू मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सावधान रहें, कोई आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। नए अनुबंध मिलने की संभावना है और दांपत्य जीवन में लाभ के योग हैं।