AAP Leader Murder: AAP नेता की हत्या, गुरुद्वारे से लौटते समय बरसाई गोलियां

APP LEADER SHOT DEAD

AAP Leader Murder: पंजाब के जालंधर में Aam Aadmi Party (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 52 वर्ष के थे। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और कुल छह गोलियां मारीं, जिनमें पांच सीने में और एक सिर पर लगी।

घटना Jalandhar के मॉडल टाउन इलाके की है। बताया जा रहा है कि लक्की ओबरॉय सुबह गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वह बाहर निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे, उसी दौरान हमलावर वहां पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी।

कंप्यूटर ऑपरेटर व क्लर्कों के तबादले जारी
Transfer Order: हरियाणा के इस जिलें में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कंप्यूटर ऑपरेटर व क्लर्कों के तबादले जारी

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजन गंभीर हालत में उन्हें मॉडल टाउन के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें श्रीराम अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।

पुलिस को टारगेट किलिंग का शक
एडीसीपी जयंत परी के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह टारगेट किलिंग का मामला हो सकता है।

हरियाणा के 26 गांवों में खुलेंगे आयुष औषधालय, सरकार ने दी मंजूरी
Ayush Dispensary Haryana: हरियाणा के इन 26 गांवों में खुलेंगे आयुष औषधालय, सरकार ने दी मंजूरी
l17120260206092434

थार में बैठते ही बरसाईं गोलियां
पुलिस के मुताबिक लक्की ओबरॉय सुबह करीब 7:15 बजे गुरुद्वारे पहुंचे थे और माथा टेकने के बाद जैसे ही थार में बैठे, एक्टिवा पर सवार हमलावरों ने पहले गाड़ी पर फायरिंग की, जिससे शीशे टूट गए। इसके बाद हमलावरों ने सीधे उन पर गोलियां चला दीं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

राजनीतिक जिम्मेदारी
लक्की ओबरॉय आम आदमी पार्टी से जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के हलका इंचार्ज थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Teacher Suspend: हरियाणा के सीएम ने किया शिक्षक को सस्पेंड, विभाग ने तुरंत जारी किए आदेश
Teacher Suspend: हरियाणा के सीएम ने किया शिक्षक को सस्पेंड, विभाग ने तुरंत जारी किए आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *