Haryana Employee News: हरियाणा में बढ़ी इन कर्मचारियों की डेपुटेशन अवधि, विभाग ने जारी किए आदेश

Haryana Employee News: हरियाणा में बढ़ी इन कर्मचारियों की डेपुटेशन अवधि, विभान ने जारी किए आदेश

Haryana Employee News: हरियाणा के उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (UHBVN) ने अपने एलडीसी और यूडीसी कर्मचारियों की डेपुटेशन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। निगम की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, पहले जिन कर्मचारियों को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN), हिसार में डेपुटेशन पर भेजा गया था, उनकी अवधि अब दो साल और बढ़ा दी गई है

2022–23 में भेजे गए थे डेपुटेशन पर

निगम के अनुसार संबंधित एलडीसी और यूडीसी कर्मचारियों को वर्ष 2022 और 2023 में तीन साल की अवधि के लिए डेपुटेशन पर भेजा गया था। अब सक्षम प्राधिकारी ने इस अवधि को बढ़ाकर अधिकतम पांच साल करने का निर्णय लिया है।

clarification by HSSC Chairman Himmat Singh
Haryana Jobs: HSSC के आज से अमान्य हो जाएंगे ये तीन सर्टिफिकेट, 1 अप्रैल से बनवाने होंगे नए दस्तावेज

नए आदेश के तहत

  • एलडीसी कर्मचारियों की डेपुटेशन अवधि 15 सितंबर 2027 तक,
  • जबकि यूडीसी कर्मचारियों की अवधि 1 जनवरी 2028 तक बढ़ा दी गई है।

5 साल से ज्यादा नहीं बढ़ेगी डेपुटेशन

यूएचबीवीएन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में डेपुटेशन अवधि पांच साल से अधिक नहीं बढ़ाई जाएगी। साथ ही डीएचबीवीएन को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि तय समय सीमा पूरी होने के बाद संबंधित कर्मचारियों को यूएचबीवीएन में उनके मूल कार्यालय में वापस भेजा जाए

Haryana Staff Selection board Bharti
Haryana Govt Jobs: हरियाणा में 10 हजार सरकारी नौकरियों का बड़ा मौका! जल्द खुलेगा CET पोर्टल

ऊर्जा विभाग और वित्त विभाग की मंजूरी से जारी आदेश

यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा), हरियाणा सरकार की मंजूरी और वित्त विभाग की सहमति से जारी किया गया है। इससे पहले जारी आदेश में डेपुटेशन अवधि 31 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई थी, जिसे अब नए आदेश के माध्यम से संशोधित कर आगे बढ़ाया गया है।

प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता का दावा

निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और बिजली वितरण व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार अनुभवी कर्मचारियों के लंबे समय तक एक ही स्थान पर कार्यरत रहने से कार्यकुशलता और व्यवस्था में सुधार होगा।

Indian Railway: साउथ ईस्टर्न रेलवे में निकली वैकेंसी, यहां जाकर करें आवेदन
Indian Railway Jobs: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे में 19,884 पर होगी भर्ती, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

यूएचबीवीएन के इस फैसले को कर्मचारियों से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले वर्षों में बिजली वितरण प्रबंधन पर देखने को मिलेगा।

हरियाणा में 450 डॉक्टरों की बंपर भर्ती! स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान
Haryana 450 Doctors Vacancy: हरियाणा में 450 डॉक्टरों की बंपर भर्ती! स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, देखें डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *